फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस वे: अब इंटरचेंज पर फर्राटा भरेगी रैपिड ट्रेन, जुड़ेगा हर मार्ग

Thu, 30 Aug 2018 05:23 PM IST
अनुज मित्तल, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस वे के निर्माण में सबसे अहम काम परतापुर इंटरचेंज पर शुरू हुआ है। यहां लगभग एक किमी की परिधि में इंटरचेंज बनेगा, जो इससे जुड़े सभी मार्गों से कनेक्ट होगा। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) डिजाइन फाइनल कर रहा है। खास बात यह होगी कि इंटरचेंज के ऊपर रैपिड ट्रेन फर्राटा भरेगी। इस एक्सप्रेस वे के अंतिम चरण को समय से पूरा करने के लिए एनएचएआई की टीम ने पूरी ताकत लगा दी है। यह आखिरी चरण है जिसमें डासना से मेरठ के बीच एक्सप्रेस वे का निर्माण होना है। सरकार की मंशा है कि अगले सात माह में एक्सप्रेस का निर्माण पूरा हो जाए। यही कारण है कि अतिरिक्त टीमें लगाकर काम तेज किया जा रहा है। बारिश के कारण बीच-बीच में काम प्रभावित हुआ। लेकिन टीमें मौका मिलते ही काम पूरा कर रही हैं। 

विज्ञापन


सुंदर होगा नजारा
डासना से आ रहा एक्सप्रेस वे जैनुद्दीनपुर में मिलेगा। यहां से वह दो भागों में विभक्त होगा। एक भाग हापुड़ रोड पर जाएगा तो दूसरा मेरठ-दिल्ली मार्ग पर परतापुर में आकर मिलेगा। यहीं परतापुर में ही इंटरचेंज बनाया जा रहा है। मेरठ की तरफ से चलें तो परतापुर में पहले रेलवे ओवरब्रिज आता है। इसे पार करते ही थोड़ा आगे इंटरचेंज शुरू हो जाएगा जो लगभग एक किमी की परिधि में फैला होगा। 

यह रहेगी इसकी खासियत
- निजामुद्दीन से लेकर यूपी गेट तक एनएच-24 को 14 लेन किया जा चुका है। इसका प्रधानमंत्री शुभारंभ कर चुके हैं। इसके लिए छह लेन मेरठ की तरफ जाने वालों के लिए सेपरेटर लगाकर अलग कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

- यूपी गेट से डासना तक आठ लेन
- डासना से परतापुर बाईपास तक छह लेन
- डासना से हापुड़ छह लेन
- मेरठ में परतापुर तथा मोहिउद्दीनपुर के बीच जैनुद्दीनपुर से दो भागों में घूमेगा एक्सप्रेस वे एक हिस्सा हापुड़ रोड पर सांकरपुर जाकर मिलेगा। दूसरी लेन दिल्ली रोड परतापुर में इंटरचेंज पर आएगी।

विज्ञापन

ऐसा है डिजाइन
यदि किसी व्यक्ति को मेरठ शहर से मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस वे पर डासना की तरफ जाना हो तो इसी इंटरचेंज से कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके अलावा मेरठ शहर से जाने वाले ट्रैफिक को एक्सप्रेस वे के अलावा एनएच-58, वर्तमान मेरठ दिल्ली रोड की तरफ कनेक्टिविटी दी जाएगी। यही तरीका एक्सप्रेस वे से आने वाले ट्रैफिक पर भी लागू होगा। एक्सप्रेस वे से आने वाले वाहन एनएच-58 यानी देहरादून, मेरठ शहर में, मोदीनगर की तरफ जा सकेंगे। एनएच-58 की तरफ से आने वाला ट्रैफिक इंटरचेंज के जरिए मेरठ शहर में भी प्रवेश कर सकेगा। इसके अलावा एक्सप्रेस वे या मोदीनगर की तरफ भी कनेक्शन मिलेगा।

सात मीटर ऊपर रैपिड ट्रेन 
इंटरचेंज की ऊंचाई सेंटर में दस मीटर रहेगी। चूंकि मेरठ से दिल्ली के बीच प्रस्तावित रैपिड ट्रेन का एलाइनमेंट भी यहीं है तो उसकी भी प्लानिंग है। यहां रैपिड का एलाइनमेंट एलीवेटिड है। इंटरचेंज के लगभग सात मीटर ऊपर रैपिड ट्रेन चलेगी। यानी जमीन से लगभग 17 मीटर ऊंचाई पर रैपिड ट्रेन फर्राटा भरेगी। इस पूरे डिजाइन का नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (एनसीआरटीसी) भी इंतजार कर रहा है। जैसे ही यह डिजाइन जारी होगा, तत्काल आरआरटीएस (रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) में इसे शामिल कर एनसीआरटीसी रैपिड पर भी काम शुरू करेगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें