फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन गेम्स 2018:  मेरठ की सीमा पूनिया का मुकाबला आज, गोल्ड पर निगाहें

Thu, 30 Aug 2018 04:33 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सीमा पूनिया जाएंगी रियो - फोटो : PTI
विज्ञापन

जकार्ता एशियन गेम्स में आज डिस्कस थ्रोअर सीमा पूनिया का मुकाबला होना है। देशवासियों को सीमा से पदक की पूरी उम्मीद है। पल्लवपुरम निवासी 35 वर्षीय अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सीमा पूनिया का डिस्कस थ्रो में बड़ा अनुभव है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गोल्ड की उम्मीद

वह पूर्व में कई राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मेडल ला चुकी हैं। सीमा का मुकाबला 30 अगस्त की शाम को होगा। इस बार जकार्ता एशियन गेम्स में पश्चिमी के खिलाड़ियों का खूब जादू चला है। चाहे वह देश को पहला पदक दिलाने वाले मवाना के रवि कुमार, शूटिंग में स्वर्ण दिलाने वाले कलीना गांव के सौरभ चौधरी, रजत पदक दिलाने वाले शूटर शार्दुल विहान और सीसीएस यूनिवर्सिटी की तरफ से खेलने वाली मुजफ्फरनगर की पहलवान दिव्या काकरान हो।

हालांकि शूटर सिराज सेख, शटलर मनु अत्री, जेवलिन थ्रोअर अन्नू रानी कोई पदक नहीं दिला सके। फिर भी उन्होंने एशियन में अपने खेल से सभी का दिल जीत लिया है। अब  पश्चिम के खिलाड़ियों में अनुभवी डिस्कस थ्रो सीमा पूनिया पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। उनसे एशियन गेम्स में देश के लिए गोल्ड लाने की उम्मीदें की जा रही हैं।


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें