फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बुर्के में आई महिला ने उड़ाए जेवर, दिल्ली का दंपती गिरफ्तार, 36 घंटे में वारदात का खुलासा

Wed, 17 Jun 2026 11:40 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

Meerut News: मेरठ के सर्राफा बाजार में महिला के पर्स से आभूषण चोरी करने वाले दिल्ली के दंपती को देहली गेट थाना पुलिस ने 36 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी के जेवर भी बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
Crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ देहली गेट थाना पुलिस ने महिला के पर्स से आभूषण चोरी की वारदात का 36 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दिल्ली निवासी दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए आभूषण भी बरामद कर लिए हैं। आरोपी दंपती रोजाना दिल्ली से मेरठ आकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।

सर्राफा बाजार में हुई थी वारदात

विज्ञापन

हापुड़ रोड स्थित भवानी नगर निवासी आसफा खान ने 14 जून को देहली गेट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 13 जून की शाम वह अपने सोने के आभूषण लेकर सर्राफा बाजार स्थित एक आभूषण दुकान पर पहुंची थीं। इसी दौरान एक बुर्का पहने महिला उनके पास आकर बैठ गई। कुछ देर बाद जब वह दूसरी दुकान पर पहुंचीं और अपना पर्स खोला तो उसमें रखे सोने के आभूषण गायब मिले। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें: Meerut: मेडा ने दिखाई ज्वैलरी पार्क की पहली झलक, क्राउन के आकार की होगी बिल्डिंग, 800 करोड़ की है परियोजना

विज्ञापन

200 से अधिक कैमरों की फुटेज खंगाली
घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने 200 से अधिक निगरानी कैमरों की फुटेज का परीक्षण किया। जांच के दौरान संदिग्धों की पहचान दिल्ली निवासी मोहम्मद यूसुफ और उसकी पत्नी नगमा के रूप में हुई। मंगलवार को दोनों आरोपी दोबारा वारदात करने के उद्देश्य से मेरठ पहुंचे थे। इसी दौरान दिल्ली रोड पर वाहन जांच अभियान के दौरान जली कोठी के पास पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

चोरी के आभूषण बरामद
तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए आभूषण बरामद कर लिए। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

दिल्ली में भी दर्ज हैं कई मुकदमे
पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी मोहम्मद यूसुफ पर दिल्ली के विभिन्न थानों में चोरी, लूट और चोरी का माल रखने जैसे कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह कई मामलों में वांछित भी बताया जा रहा है। पुलिस अब इस संबंध में दिल्ली पुलिस को भी सूचना भेजेगी। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है तथा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें