फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कानपुर को हराकर मेरठ बना डेफ क्रिकेट चैंपियन

विज्ञापन
कानपुर को हरा मेरठ बना डेफ क्रिकेट चैंपियन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। द्वितीय उत्तर प्रदेश डेफ क्रिकेट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला रविवार को फूलबाग स्थित क्राइस्ट चर्च मैदान में खेला गया। इसमें मेरठ की टीम ने रोमांचक मुकाबले में कानपुर को एक विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कानपुर की टीम निर्धारित 15 ओवरों में 110 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 113 रन बनाकर मैच जीत लिया। मेरठ की इस जीत में दुर्गेश का अहम योगदान रहा। उन्हें बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता में देवरिया की टीम तीसरे स्थान पर रही, जबकि गाजियाबाद चौथे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह के दौरान मुख्य अतिथि मोहित वैद्य ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सचिव शालिनी श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, टेक्निकल डायरेक्टर अनिल कपूर, डॉ. अभिषेक बाजपेयी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें