सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक व्यक्ति भाजपा के पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम को जान मारने की धमकी दे रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने पर समर्थकों को इसकी जानकारी हुई।
वीडियो में कहा गया है कि जिस प्रकार अतीक अहमद ने मुख्यमंत्री के सम्मान के खिलाफ बात कही थी, इसी प्रकार भाजपा के पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम ने भी मुख्यमंत्री के सम्मान का विरोध किया है।
जान से मारने की धमकी देने पर समर्थकों में रोष बना हुआ है। रविवार को सरूरपुर ब्लॉक प्रमुख ठाकुर मनोज चौहान ने समर्थकों के साथ सरूरपुर थाना पुलिस को तहरीर दी।