फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पेट्रोल पंप संचालक की मौत, पत्नी बोली- जहर देकर मार दिया, दूसरी महिला का नाम आ रहा सामने

Sun, 17 Aug 2025 01:35 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

पेट्रोल पंप संचालक विवेक जैन की शनिवार को मौत हो गई। पत्नी ने पुलिस के आला अधिकारियों से शिकायत कर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विवेक जैन की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीपीनगर थाना क्षेत्र के महावीरजी नगर निवासी पेट्रोल पंप संचालक विवेक जैन की शनिवार को मौत हो गई। पत्नी ने जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए टीपी नगर थाने और एसएसपी कार्यालय पर तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। रविवार को शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा है।
विज्ञापन

 

विवेक जैन की पत्नी सोना जैन ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि पति विवेक जैन की जहरीला पदार्थ देकर हत्या की गई है। वह गत 27 जुलाई से गंभीर हालत में मैक्स अस्पताल साकेत में भर्ती थे और वेंटिलेटर पर थे। 
 

सोना के अनुसार नामजद आरोपियों के कब्जे से फर्म की कार बरामद करा दी गई। आरोपियों को कुछ घंटे थाने में बैठाकर छोड़ दिया गया और कार की लावारिस में बरामदगी दिखा दी गई। आरोपियों से अभी तक पति की रिवॉल्वर व मोबाइल बरामद करने के प्रयास भी नहीं किए गए।
 

सोना का आरोप है कि पिछले करीब तीन साल से उनके पति के साथ एक दूसरी महिला की बातचीत कर रही थी। उस महिला ने पति की चल-अचल संपत्ति की वसीयत भी कुछ नशीला पदार्थ खिलाकर अपने नाम करा ली। वसीयत में गवाह के तौर पर महिला के भाई का नाम दर्ज है। 
 
विज्ञापन

तेल कारोबारी धनेंद्र जैन के बेटे विवेक जैन का रविवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि पत्नी सोना ने तहरीर दी है। इसके आधार पर टीपी नगर पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें