फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News : हवाई पट्टी पर तैनात पुलिसकर्मी की लाश मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटे पुलिस अफसर

Fri, 25 Aug 2023 02:59 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : हवाई पट्टी पर तैनात पुलिसकर्मी की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में परतापुर थाना क्षेत्र के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर हवाई पट्टी पर तैनात शामली निवासी पुलिसकर्मी नीरज कुमार का शव ड्यूटी के दौरान फांसी पर लटका मिला। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। 

विज्ञापन


परतापुर की डॉक्टर भीमराव अंबेडकर हवाई पट्टी एयरपोर्ट अथॉरिटी के अंडर आती है, जिसके चलते हवाई पट्टी पर सुरक्षा के नजरिये से सुबह और शाम पांच पुलिस कर्मियों की तैनाती रहती हैं। जिसमें बृहस्पतिवार देर रात शामली के रहने वाले पुलिसकर्मी नीरज कुमार ड्यूटी पर थे, जब देर रात ड्यूटी बदली और दूसरे पुलिसकर्मी वहां पहुंचे तो देखा की ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी नीरज कुमार का शव संदिग्ध परस्थितियों में फांसी पर लटका हुआ है। इसके बाद उन्होंने तुरंत थाने में सूचना दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: आर्य समाज प्रचारकों ने यज्ञ-हवन कर सीमा हैदर का कराया शुद्धिकरण, भारत को लेकर सीमा ने कह दी बड़ी बात
विज्ञापन


इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: पति की अजीब डिमांड: पतली पत्नी नहीं पसंद, बंधक बनाकर देता है यातनाएं, मामले का सच जानकर अफसर भी हैरान

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें