तुषार का युवती के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक साल पहले वह उसे लेकर भाग गया था, जिसका मुकदमा मेडिकल थाने में दर्ज हुआ था। इसी मुकदमे में अब मामला कोर्ट में चल रहा है।
बताया गया कि बृहस्पतिवार को इस मुकदमे में कोर्ट में तारीख थी। जहां पर युवती की गवाही होनी थी। वहां पर तुषार की मुलाकात युवती से हुई थी। उसने युवती पर अपने पक्ष में गवाही देने को कहा था। यह भी बताया गया है कि वह वहां से युवती की स्कूटी और मोबाइल लेकर भाग गया था।
यह भी देखें...
Meerut: 14 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म, तबियत खराब हुई तो डॉक्टर बोली- सात माह की गर्भवती है ये
आरोप है कि रात को लड़की पक्ष के लोगों ने तुषार के भाई कृष्ण और पिता संजय के साथ मारपीट की थी। परिजन तुषार को तलाश रहे थे, शुक्रवार सुबह उसकी गोली लगा शव मिला। मृतक की मां बबीता का आरोप है कि युवती के भाई ने गोली मारकर तुषार की हत्या की है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मामला फिलहाल आत्महत्या का है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
गढ़ रोड पर हंगामा और जाम
शुक्रवार को मृतक तुषार के परिजनों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मोर्चरी के सामने मेडिकल कॉलेज के पास गढ़ रोड पर जाम लगा दिया। परिजन सड़क पर बैठ गए और काफी देर तक हंगामा किया।