फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बहसूमा में पड़ा मिला युवक का शव, हत्या का आरोप लगाकर हंगामा, थाने में बनाता था खाना

Sun, 14 Dec 2025 05:25 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

कस्बा निवासी जॉनी का शव जैन मंदिर के पास पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने नशे में गिरकर ठंड लगने से मौत होने की आशंका जताई है। 
विज्ञापन
जॉनी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहसूमा कस्बे में रविवार तड़के कस्बा स्थित जैन मंदिर के पास थाने में खाना बनाने वाले अंकित उर्फ जॉनी (22) का का शव पड़ा मिला। उसके मुंह से खून निकल रहा था और पैरों पर चोट के निशान थे। जबकि पुलिस का कहना है कि अंकित शराब पीने का आदी था। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

कस्बा स्थित मोहल्ला चैनपुरा निवासी नरेश ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा है। उसकी पत्नी की कई वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। उसका पुत्र अंकित उर्फ जॉनी तीन साल से थाने के मेस में खाना बनाने का काम कर रहा था। उसकी दो शादीशुदा पुत्री रेखा, अलका और एक छोटा बेटा सागर भी है। सागर भी मेरठ में एसपी सिटी के यहां काम करता है। 
 

पुलिस के मुताबिक शनिवार रात जॉनी बाज़ार से होते हुए घर लौट रहा था। रास्ते में जैन मंदिर के पास नगर पंचायत के सीसीटीवी की फुटेज में देर रात करीब 10 बजे वह शराब के नशे में गिरता पड़ता दिखाई दे रहा है। दो दिन पहले उसे सैलरी मिली थी। सैलरी मिलते ही वह रुपये खत्म होने तक शराब पीता था। आशंका है कि रात में शराब के नशे में गिर गया और ठंड लगने पर उसकी मौत हो गई।  
 
विज्ञापन

वहीं मृतक के पिता नरेश ने बताया कि सुबह करीब चार बजे मोहल्ले वासियों ने फोन कर बताया कि जॉनी का शव पड़ा है। रोते हुए परिजन मौके पर पहुंचे और हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा किया। कई घंटे बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने पर सहमति बनी। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सीओ मवाना पंकज लवानिया का कहना है कि प्रथम दृष्टया शराब के नशे में गिरकर हुई मौत प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट होगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें