फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, दो दिन पहले ही छोटी बहन ने की थी देवर से कोर्ट मैरिज; हत्या का आरोप

Fri, 22 May 2026 04:11 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ स्थित मोदीपुरम की टीकाराम कॉलोनी निवासी आरती की शादी पल्हेड़ा गांव में अंकुश के साथ हुई थी। परिजनों ने अंकुश और उसके घरवालों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
आरती की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पल्हेड़ा गांव में शुक्रवार सुबह एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार, टीकाराम कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय आरती पुत्री राजू की शादी कुछ समय पूर्व पल्हेड़ा गांव निवासी अंकुश के साथ हुई थी। शुक्रवार सुबह आरती का शव उसके घर में फंदे पर लटका पाया गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया।
 

आरती के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसके पति अंकुश, सास उषा देवी, ससुर बबलू, नंद, नंदोई और देवर अभिषेक पिछले कुछ समय से उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। परिजनों के अनुसार, आरती की छोटी बहन नेहा ने 20 मई को आरती के देवर अभिषेक से कोर्ट मैरिज की थी। इस विवाह से ससुराल पक्ष कथित तौर पर नाराज था, जिसके बाद से घर में विवाद और झगड़े का माहौल बना हुआ था।
 

परिजनों का दावा है कि पिछले चार दिनों से आरती के साथ मारपीट और उत्पीड़न किया जा रहा था। शुक्रवार की सुबह भी आरती ने अपनी मां सुनीता से फोन पर बातचीत करते हुए घर में चल रहे झगड़े और मारपीट की जानकारी दी थी। आरोप है कि इस बातचीत के कुछ देर बाद ही ससुराल पक्ष की ओर से फोन कर बताया गया कि आरती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
 
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई
सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस इसकी बारीकी से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें