फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ की मयूरी के सिर सजा मिसेज गेलेक्सी क्वीन इंडिया यूपी का ताज

Sun, 10 Feb 2019 12:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मयूरी यादव
विज्ञापन
मेरठ की बेटी मयूरी यादव ने मिसेज गेलेक्सी क्वीन इंडिया यूपी 2019 का खिताब जीता है। 3 फरवरी को सूरत गुजरात में आयोजित इस सौंदर्य प्रतियोगिता में मयूरी ने देशभर से आई प्रतिभागियों को परास्त कर शहर का गौरव बढ़ाया। 
विज्ञापन


मयूरी इस प्रतियोगिता की प्रदेश स्तरीय विजेता बनी हैं। साथ ही उन्होंने स्टनिंग हेयर का टाइटल भी जीता। कंप्यूटर साइंस से बीटेक कर चुकी मयूरी को प्रारंभ से ही मॉडलिंग लाइन में जाकर कुछ हटकर करने का शौक था।
विज्ञापन

उन्होंने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। इस समारोह में अभिनेत्री मलाइका अरोरा खान निर्णायक रहीं। साथ ही अभिनेत्री अदिति गोवत्रीकर, संतोष शुक्ला, विकास सेठी, अहाना कुमरा आदि मौजूद रहीं। 

मयूरी का परिवार मेरठ में जाग्रति विहार में रहता है। माता-पिता भी मेरठ के ही हैं। पति वरुण देशवाल सेंट जोंस स्कूल में शिक्षक हैं। तीन वर्षीय बेटा विवान है। मयूरी की माता रेनू यादव आर्य कन्या इंटर कॉलेज मेरठ की प्रिंसिपल व पिता पीपी सिंह सेवानिवृत्त अधिकारी है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें