बेटे की बहू शबनम ने पुलिस को बताया कि मकान बेच दिया, हम कहां रहेंगे। मकान खाली कराने को लेकर वह अपने बेटे और मुझे यानी पुत्रवधू को जेल भेजवाने की धमकी देती हैं। पहले महिला ने पेट्रोल से जलाने की बात कही, उसके बाद अस्पताल में कहा मुझ पर तेजाब या कोई केमीकल डाल दिया।
पड़ोसी पहुंचे तो तेल छिड़का हुआ नहीं मिला। पड़ोसी शादाब ने पुलिस को बताया कि पड़ोस के लोग शोर शराब सुनकर पहुंचे। महिला का अपनी बहू से विवाद चल रहा है। महिला ने जो कपड़े पहने थे, वह सिर्फ तेल में भीगा था, वहीं पर आग लगाई।
पड़ोसी महिला आशमा ने भी पुलिस को बताया कि दोनों कई दिन से झगड़ा कर रहीं थीं। सुबह छह बजे भी आवाज आ रही थी कि तुझे तो जेल भिजवाकर रहूंगी। देखती हूं कि कैसे मकान खाली नहीं करती। कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि महिला ने खुद पर केमिकल डाला है। क्योंकि आग नहीं थी। पुलिस ने फोरेंसिक से भी जांच कराने की बात कही है। उधर, एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना है कि पूरे मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। महिला की हालत ठीक है।