फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा पिटाई मामला: प्रभारी मंत्री के आगे फूटा भाजपाइयों का दर्द, अधिकारियों पर लगाए ये आरोप

Mon, 29 Oct 2018 03:38 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
पार्टी पदाधिकारियों से वार्ता करते प्रभारी मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के सामने समन्वय समिति की बैठक में विकास के मुद्दों से ज्यादा कार्यकर्ताओं की पीड़ा उठाई गई। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि कार्यकर्ताओं की तो दूर अधिकारी उनकी भी नहीं सुन रहे हैं। अपनी ही सरकार में कार्यकर्ता न केवल उपेक्षित हैं, बल्कि अपमान भी सहना पड़ रहा है।

विज्ञापन

 
सर्किट हाउस में रविवार को मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने जिला और महानगर की समन्वय समिति के साथ बैठक की तो पार्षद और दरोगा प्रकरण हावी रहा। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि पुलिस मनमानी कर रही है। पूरे मामले में एकतरफा कार्रवाई की गई। महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल और जिलाध्यक्ष रविंद्र भड़ाना ने कहा कि दरोगा की पिटाई करना गलत था। लेकिन यह हालात क्यों बने, इस पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए था। पूरे मामले में सिर्फ पार्षद पर कार्रवाई होती है और दरोगा के खिलाफ कुछ नहीं होता। पार्षद की तहरीर पर मुकदमा तक दर्ज नहीं हुआ। लंबी चर्चा के बाद प्रभारी मंत्री ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। 

नगर निगम पर नियंत्रण नहीं
बैठक में नगर निगम का मुद्दा भी उठा। इसमें बताया कि निगम पर भाजपा का कोई नियंत्रण नहीं रहा। भाजपा पार्षदों की सुनवाई नहीं हो रही और जनता में भी अच्छा संदेश नहीं जा रहा है। विद्युत विभाग पर पैसे देकर कनेक्शन देने का आरोप लगा तो चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा उगाही की बात कही गयी। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, महामंत्री अजेय, अशोक मोगा, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक संगीत सोम, सत्यप्रकाश अग्रवाल, डॉ. सोमेंद्र तोमर, दिनेश खटीक, जितेंद्र सतवाई, सत्यवीर त्यागी, ललित नागदेव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें