जानी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति के युवक ने कुछ लोगों पर मंदिर में गंगाजल चढ़ाने से रोकने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर मारपीट की गई और हाथ तोड़ दिया। पीड़ित ने चेहरे पर पेशाब करने का भी आरोप है। जानी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।