फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में दिनदहाड़े वारदात: सातवीं की छात्रा का टाई से गला घोंटकर लूट, भाई ने बदहवास हालत में देख मचाया शोर

Mon, 07 Aug 2023 07:27 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

Loot in Meerut : मेरठ में सोमवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने सातवीं की छात्रा का टाई से गला घोंटकर लूट की वारदात की।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में भावनपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की दोपहर स्कूल से घर लौटी सातवीं की छात्रा चंचल को बंधक बनाकर बदमाशों ने लाखों की लूट की वारदात को अंजाम दिया। कुछ देर बाद पहुंचे छात्रा के छोटे भाई ने शोर मचाया तो पड़ोसियों को मामले की जानकारी मिली। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गढ़ रोड स्थित ज्ञान कुंज कॉलोनी में रिटायर्ड फौजी बब्बल अपनी पुत्री चंचल और बेटे सूरज के साथ रहता है। बब्बल की पत्नी सुनीता की कोरोना काल में मौत हो गई थी। फिलहाल बब्बल यूनिवर्सिटी स्थित बैंक में सुरक्षा गार्ड है। चंचल एसजीएम स्कूल में कक्षा सात की छात्रा है। उसका छोटा भाई सूरज भी उसी के साथ पढ़ने जाता है। सोमवार को चंचल सूरज से पहले घर पहुंचीं। बताया गया कि चंचल ताला खोलकर मकान के भीतर जा रही थी। इसी दौरान वहां पहले से खड़े दो बदमाशों ने बच्ची से पानी मांगा, जैसे ही छात्रा पानी लेने घर में गई तो पीछे से पहुंचे बदमाशों ने स्कूल टाई से बच्ची का गला घोंट दिया। इसके बाद घर में रखी 30 हजार की नकदी व लगभग साढ़े छह लाख के जेवर लूटकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें: Bijnor: नरभक्षी गुलदार ने बकरी को मारकर खाया, लेकिन पकड़ में अब तक न आया, एक दर्जन गांवों पर अगले 48 घंटे भारी

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद सूरज घर पहुंचा तो बदहवास हालत में चंचल को देख उसने शोर मचा दिया। इसके बाद मौके पर पड़ोसियों की भीड़ लग गई। जानकारी के बाद एसपी देहात कमलेश बहादुर, सीओ सदर देहात देवेश कुमार थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और परिवार से पूछताछ की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में बदमाशों की फुटेज खंगाल रही है।

यह भी पढ़ें: Shamli News: पति ने पत्नी के सामने रखी ये मांग, पूरी नहीं करने पर विवाहिता को पीटा, सामने आया बड़ा सच
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें