मेरठ के मवाना में बिना अनुमति सम्राट मिहिर भोज यात्रा निकालने पर पुलिस ने पथिक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सपा नेता मुखिया गुर्जर, भाजपा नेता आकाश गुर्जर सहित 37 नामजद और 75 अज्ञात के खिलाफ यात्रा निकालने पर आमदा होने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने पर रिपोर्ट दर्ज की है।
सम्राट मिहिर भोज यात्रा निकाली जानी थी, जिसकी अनुमति नहीं होने तथा मामला कोर्ट में लंबित होने के मद्देनजर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने गुर्जर समाज के जिम्मेदार लोगों से यात्रा नहीं निकालकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करने का आह्वान किया था। लेकिन भाजपा नेता आकाश गुर्जर समर्थकों के साथ बड़ा महादेव मंदिर पर पहुंच गए। बाद में सपा के सरधना विधायक अतुल प्रधान व पथिक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुखिया गुर्जर सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचे। इस मामले में दरोगा विकास शर्मा ने 37 नामजद तथा 75 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जनसभा के प्रयास में सरधना विधायक समेत 70 पर मुकदमा दर्ज
गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)। कांग्रेस नेता स्व. राजेश पायलट पर भाजपा आईटी सेल अध्यक्ष द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में नगर में बिना अनुमति जनसभा करने के प्रयास में कोतवाली पुलिस ने सरधना विधायक अतुल प्रधान समेत 70 से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि टिप्पणी के विरोध में 14 सितंबर को सपा जिलाध्यक्ष बबलू गुर्जर द्वारा महापंचायत का आयोजन प्रस्तावित था। एसडीएम ने महापंचायत के आयोजन की अनुमति नहीं दी। इसके बावजूद सरधना विधायक अतुल प्रधान, संजीव गुर्जर प्रधान मतनोरा, अजय गुर्जर निवासी गांव मुदाफरा अपने 60 से 70 समर्थकों के साथ गढ़ पहुंचे। अतुल प्रधान को महापंचायत स्थल से कोतवाली भिजवाया गया। सीओ ने बताया कि अतुल प्रधान, संजीव गुर्जर, अजय गुर्जर समेत 60 से 70 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
इनके खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट
पथिक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सपा नेता मुखिया गुर्जर, भाजपा नेता आकाश गुर्जर, गौरव गुर्जर, सुमित, दीपक, अंकित, मनीष, दीपक, रिंकू, आकाश, विपिन, विजय धामा, सुबोध, सुमंत, अंकुश, कोशेंद्र, विपिन भाटी, गौरियांक, सचिन धनगस, दिव्य धनगस, कपिल भडाना, विपिन भाटी, पारस, रोहित गुर्जर, आकाश गुर्जर, दीपक, सुशील, कमल, सचिन, हिमांशु, मोनू भाटी, पंकज मावी, रितिक, गौरव गुर्जर, सुबोध, मोनू पंवार, अमित के खिलाफ के अलावा 75 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।