तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने तीन को कुचला, गंभीर
लोहियानगर के हापुड़ रोड पर हाजीपुर गांव के पास सोमवार शाम तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने एक महिला समेत तीन लोगों को टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में लोगों की भीड़ ने पिकअप चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हापुड़ निवासी अफसाना हाजीपुर में अपने मायके में आई थी। शाम को हापुड़ जाने के लिए बस के इंतजार में खड़ी थी। उसका भाई सलमान उसे बस में बैठाने आया था। इसी दौरान हापुड़ की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने तीनों को टक्कर मार दी। तीनों घायल हो गए। कुछ लोगों ने भागकर पिकअप चालक को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया।