फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Crime News: गृह क्लेश में सिक्योरिटी गार्ड ने जहरीला पदार्थ खाया, कपड़ा कारोबारी से 8.79 लाख ठगे

Tue, 15 Apr 2025 12:01 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मोदीपुरम की जनता काॅलोनी में सोमवार को सिक्योरिटी गार्ड दिनेश (28) ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कपड़ा कारोबारी से 8.79 लाख रुपये ठग लिए। पढ़ें मेरठ से अपराध संक्षेप।
विज्ञापन
हादसे में घायल महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोदीपुरम की जनता काॅलोनी में सोमवार को सिक्योरिटी गार्ड दिनेश 28 वर्ष ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गार्ड की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे मोदीपुरम स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन


जनता काॅलोनी निवासी दिनेश गाजियाबाद में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। बताया कि गृह क्लेश के कारण दिनेश परेशान चल रहा था। दिनेश की पत्नी अपनी बेटी को लेकर मायके गई हुई है। सोमवार को दिनेश ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया, लेकिन पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया। सीओ प्रकाश चंद अग्रवाल का कहना है कि लिखित शिकायत नहीं मिली है।

तेजगढ़ी फव्वारे चौक पर चढ़े युवक, दरोगा ने दौड़ाया
मेरठ मेडिकल थाना क्षेत्र के तेजगढ़ी चौराहे पर एक फव्वारा बना हुआ है। इसी बीच गढ़ रोड पर कुछ युवक बाबा साहब की रैली निकाल रहे थे। रैली में शामिल कुछ युवक फव्वारे पर चढ़ गए। कुछ देर के लिए जाम का माहौल हो गया। मौके पर आए दरोगा ने फव्वारे पर चढ़ रहे युवकों को दौड़ा दिया। इस दौरान दरोगा के हाथ में एक डंडा दिखाई दे रहा है। इसका वीडियो एक युवक ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसपी सिटी का कहना है कि दरोगा ने युवकों को समझाकर फव्वारे से नीचे उतार दिया। संवाद 

स्मैक के साथ एक गिरफ्तार
ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने 20 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि आंबेडकर नगर माधवपुरम निवासी राजू को बच्चा श्मशान के पास से पकड़ा। उसके पास से 20 ग्राम स्मैक बरामद हुई। उसके खिलाफ ब्रह्मपुरी थाने में दो और टीपी नगर थाने में एक मुकदमा पहले से दर्ज है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

यह भी पढ़ें: Meerut Weather Today: तीन दिन तक पश्चिम उत्तर प्रदेश में तापमान में होगी बढ़ोतरी, सुबह ठंडी हवा फिर तेज धूप

ई-रिक्शा चालक को बाइक सवारों ने पीटा
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में कांच के पुल के पास बाइक सवार युवकों ने ई-रिक्शा चालक को मारपीट कर घायल कर दिया। श्यामनगर निवासी फिरोज ने दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात कांच के पुल की ओर जा रहा था। तभी पीछे से दो बाइकों पर आए चार युवकों ने उसे रोक लिया। गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गए। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। 

युवकों ने सुरक्षा गार्ड पर किया हमला
रोहटा थाना क्षेत्र के सतवाई गांव निवासी मोनू ने तहरीर देते हुए बताया कि वह भोला रोड स्थित राधा कृष्ण कॉलोनी में गार्ड है। रविवार रात वह कॉलोनी के मुख्य गेट पर बैठा हुआ था। इसी बीच सतवाई निवासी हर्ष अपने साथी के साथ मौके पर पहुंचा। आरोप है कि दोनों युवकों ने बिना वजह उसके साथ गाली- गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। घायल को पुलिस ने मेडिकल के लिए भेज दिया। सीओ दौराला प्रकाशचंद अग्रवाल कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

स्टाफ को चकमा देकर अस्पताल से चले गए मरीज
रिठानी निवासी एक परिवार के पांच सदस्यों ने खुद पर दैवीय शक्ति का असर बताकर परतापुर तिराहे और जिला अस्पताल में हंगामा किया था। रविवार को अचानक हालत खराब होने परिजनों ने अनुज 20 वर्ष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

रविवार देर शाम ओमप्रकाश उर्फ टिल्लू और उसके बेटे अजय की तबीयत खराब हो गई। रिश्तेदारों ने दोनों को मेडिकल में भर्ती कराया था। सोमवार शाम ओमप्रकाश और अजय स्टाफ को बिना बताए मेडिकल से निकल गए। इससे मेडिकल स्टाफ में हड़कंप मच गया। देर शाम को दोनों घर पहुंच गए। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह बिष्ट का कहना है कि मरीजों के मेडिकल से जाने की जानकारी नहीं है। 

राली चौहान के मामले में तीन को भेजा जेल
गांव राली चौहान निवासी मनीष और विक्रांत के बीच मैच में पांच हजार रुपये हारने को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी। सुमित भाटी का तमंचा लहराते हुए फोटो भी वायरल हो चुका है। अब विक्रांत की मां बोबी पत्नी राजपाल ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए बताया कि उसका बेटा जंगल से लौट रहा था। रास्ते में मनीष ने गाली गलौज की।

विक्रांत, दीपक, और राजपाल उसके घर पहुंचे। इसी दाैरान मनीष के दोस्त सुमित ने जान से मारने की नीयत से विक्रांत और दीपक पर गोली चला दी। ताहर सिंह ने भी विक्रांत और दीपक के साथ मारपीट की थी। दी। पुलिस ने सुमित, मनीष और ताहर सिंह जेल भेज दिया। विक्रांत और दीपक के विरूद्व शांति भंग में चालान काटा। 

तारों से टकराकर डीजे गिरा, युवक बाल-बाल बचा
कंकरखेड़ा में आंबेडकर रोड पर सोमवार रात बड़ा हादसा होने से बच गया। शोभायात्रा से लौट रहा मानकों से ऊंचा डीजे वाहन वाईफाई के तारों से टकरा गया। इससे गाड़ी में बंधा डीजे नीचे गिर गया। इस दौरान डीजे पर बैठा युवक बाल-बाल बच गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। कस्बा चौकी क्षेत्र की मार्शल पिच से डॉ.भीमराव आंबेडकर के जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकाली गई थी।

इसमें सुभाषपुरी निवासी आदित्य का डीजे शामिल था। पुलिस के अनुसार शोभायात्रा के बाद डीजे संचालक लौट रहा था। इसी दाैरान अंबेडकर रोड पर डीजे तारों से टकरा गया। डीजे के कई कालम नीचे गिर गए। आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। पुलिस ने जाम खुलवाकर वाहनों को आगे के लिए रवाना किया।

क्लीनिक के बाहर से स्कूटी चोरी, मुकदमा दर्ज
लालकुर्ती थाना क्षेत्र के बेगमबाग निवासी नीरज ने नौचंदी थाने पर तहरीर देते हुए बताया था कि वह गढ़ रोड स्थित राम्या होम्यो क्लीनिक में नौकरी करता है। शाम के समय पीड़ित क्लीनिक से बाहर आया तो देखा की स्कूटी गायब थी। जिसके बाद पीड़ित ने आसपास के क्षेत्र में स्कूटी की तलाश की थी। लेकिन स्कूटी की जानकारी नहीं हो सकी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर दिया। एसपी सिटी का कहना है कि सीसीटीवी के आधार पर तलाश की जा रही है। 

कपड़ा कारोबारी से 8.79 लाख रुपये ठगे
कपड़ा व्यापारी इरशाद अहमद से ऑनलाइन खरीदारी के नाम पर 8.79 लाख रुपये ठग लिए गए। उन्होंने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनका कपड़ा उत्पादन का कारोबार है। ऑनलाइन कपड़ा बेचने के लिए उन्होंने इंडिया मार्ट पोर्टल पर पंजीकरण करा रखा है। इसके माध्यम से अप्रैल 2024 में उनके पास एक अनजान व्यक्ति ने कॉल की और कपड़ा खरीदने के बारे में बातचीत की। 

  20 अप्रैल 2024 से 13 मई 2024 तक करीब 10 बार ट्रांसपोर्ट के माध्यम से 10.48 लाख कीमत का माल खरीदा। आरोपी ने अब्दुल हक के नाम से जीएसटी पंजीकरण बताकर फर्जी तरीके से माल बरामद किया। एएच इंटरप्राइजेज के नाम से फर्जी पेमेंट स्लिप बनाकर उनके पास भेजी। अन्य खातों से आंशिक भुगतान कर आरोपी ने अपना फोन बंद कर लिया।

आरोपी ने उनके साथ 8.79 लाख रुपये की ठगी कर ली। बाद में पता चला कि आरोपी ताहिर सैफी का असली नाम आसिफ हुसैन है। वह दिल्ली के वेलकम क्षेत्र में रहता है। पत्नी के साथ मिलकर वह कई लोगों से ठगी कर चुका है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि आरोपी जल्द पकड़ा जाएगा।

तांबे की पत्ती चुराने का आरोपी गिरफ्तार 
नौचंदी थाना पुलिस ने विद्युत ट्रांसफार्मरों से तांबे की पत्ती चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की गई 24 पत्ती, एक प्लास और तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। ट्रांसफार्मर से पत्ती निकलने पर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो जाती थी। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि क्षेत्र के विद्युत ट्रांसफार्मरों से कई दिन से तांबे की पत्ती चोरी होने की घटनाएं बढ़ गई थी। विद्युत निगम के अधिकारियों ने इस संबंध में नौचंदी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी और चेकिंग के दौरान राजीव उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया। 

टैंकर की टक्कर से सास, ससुर व पुत्रवधू घायल
टीपी नगर में अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु पर चढ़ने के दौरान दिल्ली की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने बुलेट में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुलेट सवार सास, ससुर व पुत्रवधू गंभीर रूप से घायल हो गए। 

पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। चालक को हिरासत में ले लिया। हापुड़ के भटियाना गांव निवासी हरिओम सिंह ने बताया कि वह सोमवार को अपनी पत्नी सीमा देवी के साथ पुत्रवधू वर्षा को लेकर मेरठ में एक चिकित्सक को दिखाने आ रहे थे। अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु से कैंटर गुजर रहा था। 

आरोप है कि इसी बीच कैंटर चालक ने बुलेट में पीछे से टक्कर मार दी। बुलेट सवार तीनों सड़क पर जा गिरे। बुजुर्ग महिला के सिर में गंभीर चोट आई। पुत्रवधू के हाथ की हड्डी टूट गई। चालक ने कैंटर लेकर भागने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ ने पकड़ लिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना कि तहरीर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बाग में दबाए गए महिला के शव का लावारिस में अंतिम संस्कार
भावनपुर थाना के गांव गेसूपुर दतावली मार्ग स्थित बाग में महिला की हत्या कर दबाए गए शव की तीन दिन बाद भी पहचान नहीं हुई। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया। बाग मालिक नीरज की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।

पहचान कराने का प्रयास पुलिस कर रही है। शुक्रवार को बाग में अर्द्धनग्न अवस्था में 35 वर्षीय महिला का शव जमीन में दबा मिला था। शव को कुत्ते नोच रहे थे। बाग मालिक नीरज की सूचना पर एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा, सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। महिला के दोनों हाथ और पैर दुपट्टे से बंधे थे।

हल्के हरे रंग का सूट पहन रखा था। दोनों पैरों में पायजेब, बिछुए, कान मे बुंदे और दोनों हाथों में लाल रंग की चूडियां पहनी हुई थी। महिला के दाहिने पैर में काला धागा बंधा हुआ था। एसपी देहात ने बताया कि शव की पहचान नहीं होने पर अंतिम संस्कार करा दिया गया। मंगलवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें