मेरठ के ब्रहम्पुरी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में दहशत फैल गई। यहां थाने के पास सैनी वाली गली में युवक ने प्रेमिका की गला काटकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी ब्वॉयफ्रेंड को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र निवासी शादीशुदा महिला का ब्वॉयफ्रेंड बुधवार को सुबह उसके घर में घुस गया और धारदार हथियार से महिला पर हमला बोल दिया। युवक ने महिला की गर्दन काट दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।