फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुर बिटिया के घर पहुंची सरकार, जानिए क्या दिलाया भरोसा?

Wed, 25 Nov 2015 02:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रग्स स्कैंडल का भंडाफोड़ करने वाली बहादुर बिटिया का दर्द मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तक पहुंच गया है। मुख्यमंत्री ने इस हाईप्रोफाइल प्रकरण का संज्ञान लेते हुए मंगलवार को दो राज्यमंत्रियों को बिटिया के घर पर भेजा। सीएम के इन दोनों दूतों ने पीड़ित परिवार से करीब डेढ़ घंटा तक बात की। उनको आश्वासन दिया कि सपा उनके साथ है। बिटिया को डरने की जरूरत नहीं है। जो भी नेताओं के बेटे इस गिरोह में शामिल है, उनको भी बेनकाब करे। सुरक्षा के मद्देनजर बिटिया के मकान पर पुलिस का पहरा लगा है।
विज्ञापन


यूपी बीज विकास के अध्यक्ष राजपाल चौधरी और पर्यटन विभाग के सलाहकार रफीक अंसारी मंगलवार को बिटिया के घर पर पहुंचे। दोनों राज्यमंत्रियों ने पीड़ित परिवार से मिलकर कहा कि उनको मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भेजा है। उन्होंने ड्रग्स स्कैंडल का भंडाफोड़ करने वाली बिटिया के साहस की चर्चा करते उनके परिवार को भरोसा दिलाया कि उनके इंसाफ की लड़ाई में सपा सरकार उनके साथ है। बिटिया ने कोर्ट में 164 के बयान में जिन आरोपियों के नाम बताए हैं, उन सभी को जेल भेज जाएगा।

ड्रग्स स्कैंडल के अन्य आरोपियों का पता भी पुलिस लगाएगी। फरार दोनों आरोपी सिद्धार्थ प्रधान और साकिब को भी पुलिस जल्द जेल भेजेगी। इस मामले में किसी ने बिटिया या उसके परिवार पर दबाव बनाया तो सपा सरकार इस पर सख्त कार्रवाई करेगी। राज्यमत्रियों ने कहा कि बिटिया ने सपा और भाजपा के जिन नेताओं के बेटों का नाम बताया है, पुलिस उनको भी बेनकाब करेे, ताकि मामले की सही जांच हो सके। बिटिया की सुरक्षा को लेकर राजपाल चौधरी ने डीएम पंकज यादव से फोन पर बात की। जिसके बाद बिटिया के घर पर पुलिस तैनात कर दी गई।
विज्ञापन


कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री का फोकस
दोनों राज्यमंत्रियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने एक सप्ताह पहले सभी मंत्रियों और जिलाधिकारियों की मीटिंग ली थी। जिसमें मुख्यमंत्री ने साफ कहा था कि कानून व्यवस्था खराब करने वालों को कतई नहीं बख्शा जाएगा। चाहे कोई उनकी पार्टी का नेता ही क्यों ना हो। सपा नेता पीड़ित परिवार के साथ रहेंगे। आरोपियों की मदद करने वाले नेताओं को पार्टी से बाहर किया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें