मेरठ के दौराला थानाक्षेत्र के जीतपुर गांव में मंगलवार को जमीनी विवाद में दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान फायरिंग में किसान ओम सिंह को गोली लग गई। किसान को सीएचसी दौराला में भर्ती कराया है।
ओम सिंह का गांव के ही सतीश से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। मंगलवार को दोनों में जमीनी विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद हुई फायरिंग में ओम सिंह के पेट में गोली लगी। घायल हालत में ओम सिंह को पुलिस ने सीएचसी दौराला में उपचार के लिए भर्ती कराया।
यह भी पढ़ें: MEERUT: महिला ने बीच सड़क पर साड़ी रखकर लगा दी आग, शोरूम मालिक ने बदलने से किया था इनकार, हंगामा
पुलिस ने घटना की जानकारी ली। गोली मारने की बात को पुलिस संदिग्ध मान नहीं है। पुलिस का मानना है कि ओम सिंह ने दूसरे पक्ष को फंसाने के लिए स्वयं गोली मारी है। चिकित्सक इसको लेकर उपचार के दौरान जांच कर रहे हैं। वहीं, ग्रामीणों ने भी दबी जुबान में पुलिस को यही जानकारी दी।