फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुहिम: जनसंख्या नियंत्रण के लिए 29 साल से पद यात्रा निकाल रहा दंपती, उल्टे पैर चलकर लोगों को करते हैं जागरूक

Tue, 01 Nov 2022 01:32 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

दिनेश तलवार ने कहा कि आज तक सरकारों ने इस समस्या को सिर्फ धर्म जाति के मुद्दे से देखा है । जनता भी सरकार के अनुरूप इस समस्या को धर्म जाति से जोड़कर देखती है,
विज्ञापन
लोगों को जागरूक करता दंपती। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले दिनेश तलवार और उनकी पत्नी दिशा तलवार ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए पदयात्रा शुरू की है। दंपती पिछले 29 साल से लगातार लोगों को जागरूक करने का काम कर रहा है। अब तक 300 शहरों में पदयात्रा निकाल चुके हैं। खास बात यह है कि ये दंपति लोगों को जागरूक करने के लिए उल्टे पैर चलता है। हाथ में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कई बोर्ड भी पकड़े हुए हैं। 

विज्ञापन


दिनेश तलवार ने बताया कि उन्होंने 1994 में इस अभियान की शुरुआत की थी। 1997 में उनकी शादी हुई, जिसके बाद से उनकी पत्नी भी इस अभियान में लगातार साथ दे रही हैं। उन्होंने बताया कि उनका मकसद सिर्फ सरकार को और लोगों को जागरूक करना है कि आजादी के बाद भी आज तक जनसंख्या पर नियंत्रण नहीं है। आज हमारी देश की जनसंख्या डेढ़ सौ करोड़ के आसपास पहुंच चुकी है जिसकी वजह से तमाम समस्याएं बनी हुई हैं। आज तक किसी भी राजनीतिक दल ने इन समस्याओं के समाधान पर काम नहीं किया है। 



उन्होंने बताया कि आजादी के वक्त हमारे देश की जनसंख्या करीब 33 करोड़ थी जो आज बढ़कर 150 करोड़ हो गई है। उन्होंने 300 शहरी की पदयात्रा कर 6000 ज्ञापन सरकार के नाम सौंपे हैं। इसके अलावा करीब 70 हजार पोस्टकार्ड सरकार को लिखे हैं। इसके बाद भी सरकार की तरफ से कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला है। जब तक सरकार इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाएगी तब तक वे इसी प्रकार देश के हर शहर का भ्रमण कर लोगों को जागरूक करने का काम करते रहेंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत देश के प्रधानमंत्री से इस मुद्दे पर काफी उम्मीद जताई है। उनका कहना है कि आज तक सरकारों ने इस समस्या को सिर्फ धर्म जाति के मुद्दे से देखा है । जनता भी सरकार के अनुरूप इस समस्या को धर्म जाति से जोड़कर देखती है, जबकि उन्होंने इस समस्या को देश की समस्या के रूप में देखा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें