फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Crime News: साइड न देने पर कार का शीशा तोड़ा, युवक को पीटा, फिर बनाया मुर्गा, वीडियो किया वायरल

Wed, 18 Jun 2025 12:57 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

बिजली बबा बाइपास पर जुर्रानपुर फाटक के पास साइड न देने पर बाइक सवार दो युवकों ने कार चालक के साथ मारपीट की और ईंट मारकर कार का शीशा तोड़ दिया।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों के लापता होने से पुलिस की परेशानी बढ़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली बबा बाइपास पर जुर्रानपुर फाटक के पास साइड न देने पर बाइक सवार दो युवकों ने कार चालक के साथ मारपीट की और ईंट मारकर कार का शीशा तोड़ दिया। शीशे का कांच लगने से कार में बैठी महिला घायल हो गई। 

विज्ञापन


घटना के संबंध में मोदीपुरम निवासी राजू राणा ने लोहियानगर थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि वह मंगलवार देर रात पत्नी पूजा राणा के साथ कार द्वारा आ रहा था। बाइक सवार दो युवक वहां आए और कार एक साइड करने को कहा। रास्ता नहीं होने के कारण कहासुनी होने पर उन्होंने मारपीट की और ईंट से कार का शीशा तोड़कर भाग गए। टूटे शीशे के कांच से पत्नी पूजा घायल हो गई। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।  

ढाई माह से लापता युवक का नहीं मिला सुराग
परतापुर क्षेत्र से ढाई माह पूर्व लापता युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। शताब्दी नगर सेक्टर-5 निवासी अमर सिंह ने बताया कि उनका पुत्र 21 वर्षीय पुत्र विकास 30 अप्रैल को घर से बाइक लेकर निकला था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं है। थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद भी पुलिस अभी तक उसे तलाश नहीं कर पाई है। पीड़ित ने पुलिस ने पुत्र को जल्द तलाश करने की मांग की है।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat: खेकड़ा में जयंत चौधरी ने मिनी स्टेडियम का किया उद्घाटन, बोले-मेरी निधि का सौ प्रतिशत खेलों के लिए

कैलाशपुरी में छात्र से 25 हजार लूटे
आर्यनगर निवासी मनोज बंसल ने मंगलवार को थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह गैस व्यापारी है। उनका बेटा इंटर का छात्र है। मंगलवार को उन्होंने अपने बेटे आदित्य को एटीएम से 25 हजार रुपये निकालने के लिए भेजा था। आदित्य ने सूरजकुंड रोड पर एटीएम से रुपये निकालकर स्कूटी की डिग्गी में रखकर चलने लगा तो इसी बीच एक बदमाश उसके पास पहुंचा।  

उसने छात्र पर उसकी बहन को परेशान करने की बात कही। वह पुलिस का डर दिखाकर उसे लेकर कैलाशपुरी में पहुंचा। वहां बदमाश ने स्कूूटी में रखे 25 हजार रुपये लूट लिए। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मामले की जांच के लिए एक टीम लगा दी गई है। सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे है।  

युवक को पीटा, फिर बनाया मुर्गा, वीडियो किया वायरल
हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक को मुर्गा बनाकर पीटने और उसके माफी मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने मामले पर संज्ञान लिया और आरोपी युवकों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया।  

मंगलवार को वायरल वीडियो हस्तिनापुर क्षेत्र के समीप एक कृषि फॉर्म का बताया जा रहा है। जिसमें कस्बे की प्रभातनगर काॅलोनी निवासी एक युवक को डंडे से मारपीट की जा रही है। वहीं उसे मुर्गा बनाते हुए जातिसूचक शब्द कहे व शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। 

कंबाइन मशीन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
हस्तिनापुर के गांव लतीफपुर निवासी अमित (21) पुत्र कंवर सिंह मेहनत मजदूरी करता था। मंगलवार की शाम दूधली गांव के समीप मजदूरी कर घर लौट रहा था। दूधली गांव से बाहरी छोर पर पहुंचा तो सड़क पर जा रही कंबाइन मशीन की टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

तान्या मोटर्स की तीन फर्माे का किया चालान
अवैध निर्माण करने पर मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ने बच्चा पार्क स्थित तान्या मोटर्स की तीन फर्मो का चालान किया है। मेडा के अवर अभियंता जितेंद्र सिंह के अनुसार तान्या मोटर्स के अवैध निर्माण पर मंगलवार को प्राधिकरण ने कार्रवाई की है। टीम ने मौके पर पहुंच कर तान्या मोटर्स, तान्या ऑटोमोबाइल्स व तान्या सर्विस सेंटर तीनों के चालान किए है। इस संबंध में विगत दिनों अधिवक्ता रामकुमार शर्मा ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिकायत की थी।  

एचटी लाइन से टकराया डंपर, चालक की मौत
रोहटा। बागपत के गांव डोला निवासी कयूम पुत्र जमशेद अली डंपर से रोडी डस्ट धोने का कार्य करता है। वह मंगलवार को गांव मीरपुर में सलामुद्दीन के यहां पर सड़क के किनारे डंपर से रोड़ी डस्ट उतार कर जैसे ही आगे बढ़ने लगा तो डंपर का ऊपरी हिस्सा हाईटेंशन लाइन से छू गया। जिससे चालक कयूम गंभीर रूप से झुलस गया। घायल को सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

अम्हेड़ा में घर खंगाला, टीनू गुर्जर चौक से गाड़ी चोरी
गंगानगर। अम्हेड़ा गांव स्थित कृपाल कुंज एन्कलेव में चोरों ने मकान में दिनदहाड़े चोरी की। उधर गुर्जर चौक के पास एक दुकान के बाहर से गाड़ी चोरी कर ली गई। गंगानगर पुलिस ने दोनों घटनाओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

कृपाल कुंज एंक्लेव में विपिन कुमार परिवार के साथ रहते हैं। वह दो दिन पूर्व दोपहर में हापुड़ स्थित रिश्तेदारी में गए थे। शाम सात बजे लौटे तो घर का ताला टूटा था और सामान फैला था। अलमरी से ज्वेलरी, नकदी सहित हजारों का कीमती सामान चोरी कर लिया गया। पीड़ित की तहरीर पर गंगानगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। 

उधर इंचौली क्षेत्र के बिसौला गांव निवासी अंकित के मुताबिक दो दिन पूर्व वह अपनी छोटा हाथी गाड़ी दोस्त की दुकान दक्ष प्रजापति स्टीकर के बाहर खड़ी करके रात में चला गया। सुबह वापस आया तो देखा गाड़ी चोरी हो चुकी थी। सीसीटीवी फुटेज देखी तो देररात करीब साढ़े तीन बजे एक युवक गाड़ी का लॉक तोड़ता नजर आया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

संपत्ति के विवाद में भाइयों में मारपीट
सोफीपुर गांव में संपत्ति बंटवारे के विवाद में दो बड़े भाइयों ने छोटे भाई के साथ मारपीट की। बीचबचाव में आई उसकी पत्नी को भी पीटा गया। गांव निवासी प्रवीन कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका भाइयों के साथ विवाद चल रहा है। सोमवार को वह घर के बाहर बैठा था, तभी उसके माता-पिता, उसके दो भाई बिट्टू व सुनील और पूर्व पार्षद महेंद्र भारती समझौते कराने पहुंचे। आरोप है कि बातचीत के दौरान ही उसके भाइयों ने मारपीट की। उसकी पत्नी रंजीता को भी पीटा गया। पल्लवपुरम थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर बिट्टू और सुनील के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।  

बुजुर्ग महिला, युवक व किशोर लापता
कंकरखेड़ा के लाला मोहम्मदपुर गांव निवासी दीनू ने बताया कि उसका नौ वर्षीय बेटा सैफ 15 जून को घर के बाहर खेल रहा था, लेकिन देर शाम तक बच्चा घर में नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने आसपास के क्षेत्र में बच्चे की जानकारी की लेकिन बच्चे का पता नहीं चला। अंबेडकर रोड की टीकाराम कॉलोनी निवासी अनुज एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। परिजनों के अनुसार देर रात तक युवक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने युवक के नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन नंबर बंद आ रहा था। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराते हुए युवक की बरामदगी की मांग की। सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल का कहना है कि तीनों लापता की तलाश के लिए एक टीम काम कर रही है। जल्द तीनों को तलाश कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन

सोना लेकर भागने वाले दो कारीगर गिरफ्तार
देहली गेट पुलिस ने आभूषण बनाने के नाम पर सोना लेकर भागने वाले दो कारीगर शहजाद पुत्र शाहनवाज, शाहनवाज पुत्र सलीम निवासी रशीद नगर को मुरादनगर से गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 39.90 ग्राम सोना भी बरामद किया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले आरोपी सराफा व्यापारियों का सोना आभूषण बनाने की बात कहकर ले गए थे लेकिन जब आभूषण बनाकरनहीं दिए तो इनकी व्यापारियों ने तलाश की लेकिन यह नहीं मिले। पुलिस ने अब इन्हें गिरफ्तार करके आरोपियों के कब्जे से 39.90 ग्राम के एक जोड़ी कंगन बरामद किए हैं। आरोपियों से पुलिस पूछताछ करने में जुटी है। 

छात्रा से मोबाइल लूटने का आरोपी पकड़ा
किला रोड के स्याल गांव निवासी खुशी से एक बाइक सवार बदमाश ने कैलाश प्रकाश स्टेडियम के पास मोबाइल लूट लिया था। मोबाइल लूट के बाद बदमाश मौके से भाग गया था। छात्रा से लूट की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज चेक किए थे। पुलिस ने मंगलवार को कंकरखेड़ा के खड़ौली गांव से मोबाइल लूट करने वाले फिरोज को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से लूट का मोबाइल व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की। आरोपी ने थाने पर कान पकड़कर माफी मांगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें