फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: घर में घुसकर आठवीं की छात्रा से छेड़छाड़, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, पीड़िता पहुंची एसएसपी ऑफिस

Sat, 02 May 2026 05:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

 मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय छात्रा से घर में घुसकर छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। कार्रवाई न होने पर पीड़ित परिवार एसएसपी कार्यालय पहुंचा और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
एसएसपी ऑफिस पहुंच पीड़िता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में आठवीं कक्षा की छात्रा से घर में घुसकर छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे परेशान होकर पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


घर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप
गढ़ रोड क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने शनिवार को एसएसपी कार्यालय में शिकायत पत्र देकर बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी आठवीं कक्षा की छात्रा है। गांव का ही एक युवक काफी समय से उसकी बेटी को परेशान कर रहा है, जिसके चलते छात्रा का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है।

यह भी पढ़ें: UP: विक्रांत और राखी हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, सामने आईं हत्या की ये तीन वजह

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिवार के अनुसार 27 अप्रैल की शाम छात्रा घर पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपी युवक जबरन घर में घुस आया और किशोरी के साथ गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि उसने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की और दुष्कर्म का प्रयास भी किया।

शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बचाया
 किशोरी का शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े थे। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया था। पीड़ित परिवार ने थाने पर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन पुलिस ने तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं की थी।

थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने से परेशान होकर शनिवार को पीड़ित परिवार एसएसपी ऑफिस पहुंचा। पीड़ित परिवार ने एसएसपी से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि तहरीर मिल गई है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें