फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मास्टर वैभव टी-20 चैंपियंस ट्रॉफी में छाएंगे मेरठ के क्रिकेटर

Fri, 11 Sep 2026 07:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
यशु प्रधान
विज्ञापन
आज मेरठ रेड और मुजफ्फरनगर के बीच होगा पहला मैच, मेरठ की दो टीम खेलेंगी
विज्ञापन

मेरठ के समीर रिजवी, विनीत पंवार, यशु प्रधान खेलेंगे
दिव्यांश राजपूत, ऋतुराज शर्मा समेत कई क्रिकेटर लेंगे हिस्सा
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित 17वीं मास्टर वैभव टी-20 चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत आज से गांधी बाग क्रिकेट मैदान में होने जा रही है। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला मेरठ रेड और मुजफ्फरनगर के बीच सुबह 8 बजे से होगा। टूर्नामेंट में मेरठ रेड की ओर से मेरठ के स्टार गेंदबाज ऋतुराज शर्मा, यशु समेत कई स्टार खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे।
टूर्नामेंट में कुल आठ टीम प्रतिभाग कर रही हैं। इनमें मेरठ रेड और ब्लू दो टीम जिला क्रिकेट संघ की हैं। उद्घाटन का पहला मैच मेरठ रेड और मुजफ्फरनगर के बीच होगा। मेरठ रेड टीम की ओर से मेरठ के स्टार क्रिकेटर प्रियम गर्ग, ऋतुराज शर्मा, प्रशांत चौधरी, यशु प्रधान, अंकुर चौहान, विजय कुमार, हरदीप सिंह, बादल सिंह, ऋषभ बंसल, दिव्यांश राजपूत, हर्ष त्यागी रेड की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। इसके बाद अन्य जिला क्रिकेट संघ के मैच भी आगामी दिनों में होंगे। जिसमें अन्य जिलों से भी प्रदेश के कई स्टार क्रिकेट यहां शामिल होंगे। प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला 19 सितंबर को होगा। विजेता टीम को एक लाख और उप विजेता को 60 हजार रुपये दिए जाएंगे। मेरठ ब्लू टीम को ग्रुप बी में रखा गया है। इसके मैच 15 सितंबर से शुरू होंगे। अभी एमडीसीए की ओर से इस टीम में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की सूची जारी नहीं की गई। उम्मीद की जा रही है कि समीर रिजवी समेत कई क्रिकेट इस टीम में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल कैंप के कारण नॉकआउट मैचों में उतर सकते हैं समीर
आईपीएल 2027 को लेकर दिल्ली कैपिटल की ओर से दिल्ली में कैंप का आयोजन किया गया। अभी हाल ही में पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह दिल्ली के बल्लेबाजी कोच बनाए गए हैं। कैंप में युवराज सिंह द्वारा दिल्ली के कैपिटल्स के सभी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आईपीएल में समीर रिजवी दिल्ली के साथ जुड़े हैं। इस कारण वह भी शुक्रवार को दिल्ली कैंप में शामिल रहे। इसलिए वह वैभव टी-20 चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआती मुकाबलों में शामिल नहीं हो सकेंगे। उम्मीद की जा रही है कि वह नॉकआउट मैच में शामिल हो सकेंगे।

यशु प्रधान

यशु प्रधान

यशु प्रधान

यशु प्रधान

यशु प्रधान

यशु प्रधान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें