फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराहनीय: ये क्रिकेटर बन रहा दूसरों के लिए प्रेरणा, अपनी पॉकेट मनी से गरीबों के लिए करता हैं ये काम

Thu, 17 Jan 2019 06:03 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
खाना खाते गरीब बच्चे
विज्ञापन

क्रिकेट में चौके छक्के लगाने वाले मेरठ के खिलाड़ी चेतन रातौरी पॉकेट मनी से पैसे बचाकर समाज सेवा का काम कर रहे हैं। दरअसल, वह खाने का स्टाल लगाकर गरीबों का पेट भर रहे हैं। इस समाज सेवा के लिए कई बड़े खिलाड़ी उनका साथ दे रहे हैं।

विज्ञापन


मंगलपांडे नगर निवासी चेतन रातौरी मेरठ कालेज से ग्रेजुएशन कर रहे हैं। चेतन 2014 से 2015 तक यूपी अंडर 19 टीम का हिस्सा रह चुके हैं। जबकि 2018 में अंडर 23 स्क्वाड में भी खेल चुके हैं। चेतन का मानना है कि भूख के कारण हमारे देश में कोई मौत न हो, इसके लिए समाज के लोगों को प्रयास करने होंगे। इस सोच को लेकर ही उन्होंने सीसीएसयू रोड पर दो माह पहले खाने का स्टाल लगाना शुरू किया था। कुछ ही दिनों में कई क्रिकेट खिलाड़ी उनकी इस मुहिम से जुड़ गए हैं। अंडर 19 इंडिया टीम के खिलाड़ी शुभम मावी, रणजी ट्राफी खिलाड़ी शिवम चौधरी सहित अन्य खिलाड़ी उनका सहयोग कर रहे हैं। चेतन की पहल का कोच संजय रस्तोगी के साथ कई खिलाड़ी भी सराहना कर रहे हैं। भुवनेश्वर कुमार, प्रवीण कुमार, शिवम चौधरी, पृथ्वी शॉ, पवन नेगी, उमंग शर्मा सहित कई बड़े खिलाड़ियों के साथ चेतन खेल चुके हैं।

विज्ञापन

हफ्ते में दो बार लगाते हैं स्टाल
चेतन रातौरी शुरू में पॉकेट मनी से सप्ताह में एक दिन स्टाल लगाते थे। जैसे-जैसे लोग जुड़ने लगे उन्होंने सप्ताह में दो दिन स्टाल लगाना शुरू कर दिया। उनका सपना है कि शहर में कई स्टाल स्थायी तौर पर लग जाएं। भूखों को खाना खिलाने तक ही चेतन का काम खत्म नहीं होता है। वो हर साल एक क्रिकेट प्रतियोगिता करा रहे हैं। इसके माध्यम से एड्स पीड़ित बच्चों की मदद की जाती है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें