इस दौरान सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। सूचना पर सीओ कोतवाली व लिसाड़ीगेट व ब्रह्मपुरी पुलिस ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया, जहां हालात को नाजुक देखते हुए मेडिकल रेफर कर दिया गया हैं।
लिसाड़ीगेट इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि लिसाड़ी रोड, फूल वाली गली निवासी फैसल पत्नी के साथ बाइक से किसी काम से जा रहा था। बीच रास्ते में कार खड़ी करने पर साजिश सुभान और साकिब से दंपती की कहासुनी हो गई। विरोध करने पर कर सवारी युवक फैसल की पत्नी से छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें करने लगे। फैसल ने कॉल कर परिजनों को बुला लिया।
कॉल करने पर फैसल के साले वाहिद और चचेरे भाई समीर आ गए। इसके बाद बीच सड़क पर ही दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई और चाकू चले। इस दौरान लिसाड़ी रोड पर अफरा-तफरी व स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। करीब 20 मिनट तक अराजकता फैली रही।
इस दौरान फैसल और उसके दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। उधर , सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना हैं कि हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा हैं, घायलों का मेडिकल में उपचार हो रहा है।