फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर को माफिया बताने वाले पार्षद कीर्ति घोपला को जेल, जानें क्या है मामला

Sun, 02 Feb 2025 03:05 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

कीर्ति घोपला अपने यहां तालाब की खोदाई करा रहे थे। इसी दौरान उनकी झड़प महिला भाजपा कार्यकर्ता से हो गई। महिला की शिकायत पर पार्षद के खिलाफ परतापुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
देर रात थाने पर मौजूद समर्थक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर को माफिया बताकर हंगामा करने और महिलाओं के साथ छेड़खानी करने के आरोपी सपा पार्षद कुलदीप उर्फ कीर्ति घोपला को पुलिस ने जेल भेज दिया है। बता दें कि पार्षद ने महिला द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर शुक्रवार को प्रदर्शन किया था। रात में ही पुलिस वालों से तीखी बहस हुई थी, जिसके बाद पार्षद को जेल भेजा गया है।

विज्ञापन

परतापुर के कंचनपुर घोपला निवासी पार्षद कीर्ति घोपला अपने यहां तालाब की खोदाई करा रहे थे। इसी दौरान एक महिला से उनकी झड़प हो गई। महिला भाजपा की कार्यकर्ता है। महिला की शिकायत पर पार्षद के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट, जान से मारने की धमकी और जानलेवा हमले के आरोप में परतापुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसके विरोध में शुक्रवार रात पार्षद ने अपने परिजन और समर्थकों के साथ परतापुर थाने से लेकर कलेक्ट्रेट तक नारेबाजी की थी। इसी दौरान राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर को माफिया तक भी कहा था। इसको लेकर पुलिस ने पार्षद और उसके साथ रहने वाले 17 लोगों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया था। शुक्रवार की रात 2:30 बजे ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में शनिवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुराना है विवाद
इससे पहले करीब एक साल पहले राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर को जिंदा जलाने की धमकी देने के आरोप में सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ जेल गए थे। बता दें कि सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ ने इसी पार्षद कीर्ति घोपला पर हुए हमले के विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन व महापंचायत के दौरान सोमेंद्र तोमर पर ये टिप्पणी कर दी थी। राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर और पार्षद कीर्ति घोपला में विवाद चल आ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें