फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में फिर बढ़ रहा कोरोना का खौफ, पांच लोगों की मौत, सीसीएसयू के वीसी समेत मिले 132 नए मरीज

Thu, 03 Dec 2020 12:51 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ में कोरोना वायरस
विज्ञापन

मेरठ में कोरोना से बुधवार को दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि सीसीएसयू के वीसी सहित 132 नए मरीज मिले हैं। मृतकों में 69 साल की महिला सुपरटेक ग्रीन विलेज की रहने वाली थी। 40 साल की महिला मोहिद्दीनपुर, 70 साल के वृद्ध जसवंतनगर, 75 साल के बुजुर्ग इंदिरानगर और 69 साल के वृद्ध छज्जूपुर मोहिद्दीनपुर के रहने वाले थे। नवंबर में कोरोना से 72 लोगों की मौत हुई थी। दिसंबर के दो दिन में छह मौतें हो चुकी हैं।

विज्ञापन


नए मरीजों में मेडिकल स्टाफ समेत पांच हेल्थ केयर वर्कर, तीन सैनिक, शिक्षक-शिक्षिका, घरेलू महिलाएं, कारोबारी और नौकरी पेशा आदि हैं। सैंपलों के हिसाब से करीब 2.15 प्रतिशत मरीज पॉजिटिव आए हैं। मरीजों की कुल संख्या 18149 हो गई है। 6236 सैंपलों की जांच हुई। 177 मरीजों की छुट्टी हुई है। इस तरह अब तक 15637 मरीजों की छुट्टी हो चुकी है। 2135 मरीजों का उपचार चल रहा है। 1103 लोग होम आइसोलेशन में हैं। 

बता दें कि नए मरीज गंगानगर, कैंट, लालकुर्ती, मलियाना, शास्त्री नगर, संजय नगर, बेगमबाग, जसवंतनगर, सोमदत्त विहार, मेडिकल कॉलेज कैंपस, जागृति विहार, कृष्णा नगर, अंसल टाउन, मोदीपुरम, वैशाली कॉलोनी, वलीदपुर, मवाना, जय देवी नगर, पुलिस लाइन, कमालपुर और बली आदि के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


कुलपति ने अधिकारियों से जांच कराने को कहा
सीसीएसयू के कुलपति प्रो. एनके तनेजा की बुधवार को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद सुभारती अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। कुलपति ने विवि के सभी अधिकारियों से कोविड-19 की जांच कराने को कहा है। दोपहर को रिपोर्ट मिलने के बाद कुलपति कार्यालय को सैनिटाइज कराया गया है। प्रति कुलपति कार्यालय और दूसरे सभी अधिकारियों के कार्यालय खुले रहेंगे।

यह भी पढ़ें: महापंचायत में जुटेंगे आज हजारों किसान, बोले- सफलता हासिल किए बिना नहीं लौटेंगे

विज्ञापन

विवि में अधिकारी और कर्मचारी लॉकडाउन खुलने के बाद से लगातार कार्य कर रहे हैं। कुलपति प्रो. एनके तनेजा भी रोज कार्यालय में बैठ रहे थे। मंगलवार को वे परीक्षा समिति की बैठक में भी शामिल रहे। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठक हुई थी। बुधवार को पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद कुलपति ने अपने संपर्क में आए अधिकारियों और शिक्षकों से कोविड-19 की जांच कराने को कहा है। इससे पहले विवि के कई शिक्षक और कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। एआर अकाउंट कमल कृष्ण कुमार भी पॉजिटिव होने के कारण सुभारती में भर्ती हैं। 

रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि सभी विभागों में सैनिटाइजेशन की व्यवस्था है। कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क में लापरवाही होने पर कार्रवाई की जाएगी। छात्र सहायता केंद्र पर आने वाले छात्र-छात्राओं से अपील की गई है कि सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का प्रयोग करें।

अभियंता का साक्षात्कार स्थगित 
रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि पांच दिसंबर को विवि के अभियंता पद पर होने वाला साक्षात्कार स्थगित कर दिया गया है। नई तिथि विवि की वेबसाइट पर जल्द जारी की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें