फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कांटिनेंटल टायर यूनिट बंद हुई तो भड़के श्रमिक, धरने पर बैठे, सपा विधायक अतुल प्रधान भी पहुंचे

Thu, 19 Jun 2025 03:19 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के मोदीपुरम स्थित कांटिनेंटल टायर कंपनी की यूनिट बंद किए जाने के विरोध में मजदूर धरने पर बैठ गए। सपा विधायक अतुल प्रधान ने समर्थन दिया। पुलिस और विधायक के बीच बहस भी हुई।
विज्ञापन
कर्मचारियों के धरने के बीच पहुंचे सपा विधायक अतुल प्रधान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेक इन इंडिया के तहत स्थापित की गई कांटिनेंटल टायर कंपनी की ट्रक और बस टायर निर्माण यूनिट के अचानक बंद किए जाने के विरोध में मजदूरों का गुस्सा अब खुलकर सामने आ गया है। गुरुवार को बड़ी संख्या में कर्मचारी कंपनी के मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए।

धरने की जानकारी मिलते ही सरधना से समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान भी मजदूरों के बीच पहुंचे और प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि प्रबंधन जबरन कर्मचारियों को वीआरएस देने का दबाव बना रहा है और यूनिट को बिना सूचना के बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेक इन इंडिया को झटका: मेरठ में कॉन्टिनेंटल टायर यूनिट ठप, 260 कर्मचारी बाहर, धरना-प्रदर्शन 

Trending Videos
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब प्रभारी निरीक्षक पल्लवपुरम और कर्मचारियों के बीच तीखी बहस हो गई। इसी बीच विधायक अतुल प्रधान और थाना प्रभारी के बीच भी तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को संभालने की कोशिश की लेकिन मजदूरों ने गेट पर डटे रहकर अपना विरोध जारी रखा।

सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी (सीओ) दौराला भी मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों को समझाने-बुझाने की कोशिश की। बाद में सीओ ने कंपनी के प्लांट मैनेजर कुलदीप से बातचीत की।

इस दौरान विधायक अतुल प्रधान भी मजदूरों के बीच बैठकर धरने पर जमे रहे। उन्होंने कहा कि जब तक मजदूरों को न्याय नहीं मिलेगा, उनका समर्थन जारी रहेगा।

कंपनी प्रबंधन और मजदूर प्रतिनिधियों के बीच वार्ता जारी है। फिलहाल यूनिट बंद होने और कर्मचारियों को हटाए जाने की परिस्थितियों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें