फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: सिपाही पर 15 वर्षीय किशोरी ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का लगाया आरोप, दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच

Sat, 26 Sep 2026 12:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में 15 वर्षीय किशोरी ने आगरा में तैनात कंकरखेड़ा निवासी सिपाही पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण और धमकी देने का आरोप लगाया है। सिपाही ने भी किशोरी और उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
Cyber Crime - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र निवासी और आगरा में तैनात सिपाही पर लोहियानगर क्षेत्र की 15 वर्षीय किशोरी ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। किशोरी ने एसएसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं सिपाही ने किशोरी और उसके परिजनों पर हनीट्रैप में फंसाने की साजिश और रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों और उपलब्ध तथ्यों की जांच कर रही है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया से हुई थी मुलाकात
लोहियानगर थाना क्षेत्र की किशोरी शुक्रवार को परिजनों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची। शिकायत पत्र में किशोरी ने बताया कि मार्च में सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी मुलाकात कंकरखेड़ा निवासी एक युवक से हुई थी। युवक उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही है और वर्तमान में आगरा में तैनात है। दोनों के बीच फोन पर बातचीत शुरू हुई और किशोरी के अनुसार, धीरे-धीरे दोनों के बीच संबंध बन गए। किशोरी का आरोप है कि सिपाही ने उससे शादी करने का वादा किया था।

आगरा के होटल में शोषण का आरोप
किशोरी के अनुसार, 16 जून को सिपाही ने उसे आगरा बुलाया और एक होटल में ले गया। आरोप है कि वहां सिपाही ने उसका यौन शोषण किया। इसके बाद उसे वापस मेरठ भेज दिया गया।

किशोरी का आरोप है कि 13 अगस्त को सिपाही ने उसे कंकरखेड़ा स्थित अपने घर पर बुलाया। वहां भी उसके साथ यौन शोषण किया गया।

शादी की बात पर धमकी देने का आरोप
किशोरी ने बताया कि उसने सिपाही से शादी करने के लिए कहा। आरोप है कि इस पर सिपाही ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी के अनुसार, पुलिस में शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गई।

सिपाही ने लगाया हनीट्रैप का आरोप
वहीं आरोपी सिपाही ने 22 सितंबर को थाने में तहरीर देकर किशोरी की ओर से लगाए गए आरोपों को गलत बताया। सिपाही का आरोप है कि उसे हनीट्रैप में फंसाने की साजिश की जा रही है।

उसने आरोप लगाया कि किशोरी और उसके पक्ष के लोग उसे ब्लैकमेल कर रुपये की मांग कर रहे हैं। रुपये नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी जा रही है। सिपाही ने अपनी तहरीर में किशोरी की ओर से पूर्व में एक युवक के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने का भी उल्लेख किया है।
विज्ञापन

पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की कर रही जांच
पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सीओ दौराला शिव ठाकुर कर रहे हैं। पुलिस किशोरी की शिकायत, सिपाही की ओर से लगाए गए आरोप और दोनों पक्षों से जुड़े उपलब्ध तथ्यों की जांच कर रही है।

सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि आरोपी सिपाही को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दोनों पक्षों की शिकायत और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। आरोपी सिपाही को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। -शिव ठाकुर, सीओ दौराला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें