उत्तर प्रदेश के मेरठ में सोमवार देर रात पल्लवपुरम थानाक्षेत्र के गांव धंजू में दो समुदायों के बीच मामूली बात को लेकर तनातनी हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामल शांत कराया।
मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के धंजू गांव में रात में मकान के आगे की खड़ी करने को लेकर दो समुदाय के दो परिवार आमने सामने आ गए और तनातनी हो गई। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते पल्लवपुरम पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
मामला धंजू गांव में रात्रि करीब 10 बजे का है। गांव में जाटव समाज के आदेश का और मुस्लिम समाज के आदिल का मकान आमने-सामने हैं। देर रात आजाद मकान के बाहर बुग्गी खड़ी कर रहा था, जिस बात को लेकर आदिल ने विरोध कर दिया और बुग्गी खड़ी करने को मना किया।
इस बात को लेकर दोनों परिवार के लोग आमने-सामने आ गए और तनातनी हो गई। दोनो और से लाठी डंडे निकल गए। इस बीच किसी ने पल्लवपुरम पुलिस को सूचना दे दी कि धंजू गांव में हिंदू मुस्लिम का झगड़ा हो गया है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते पल्लवपुरम पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जानकारी कर दोनों को शांत कराया।
विज्ञापन
पुलिस के सामने भी दोनों पक्ष अड़े हुए थे और तनातनी थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर रात में शांत किया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते फैंटम पुलिस कर्मियों की गांव में ही ड्यूटी लगा दी।