फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: जानी में कन्फेक्शनरी संचालक की गोली मारकर हत्या, दो युवकों ने की वारदात, दुकान में लहूलुहान मिला शव

Sun, 19 Apr 2026 10:38 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Murder in meerut: कुराली बस स्टैंड के पास कन्फेक्शनरी संचालक नरेश की हत्या कर दो हत्यारे फरार हो गए। सीओ सरधना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की। आरोपियों को पकड़ने के लिए दो टीमें लगाई हैं। 
 
विज्ञापन
नरेश की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानी थाना क्षेत्र में मेरठ-बागपत हाईवे पर स्थित कुराली बस स्टैंड के पास शनिवार रात कन्फेक्शनरी संचालक नरेश उर्फ भोलू की दो आरोपियों ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। सीओ सरधना आशुतोष कुमार व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दुकान में चारों ओर खून फैला हुआ था। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

 

गांव कुराली निवासी नरेश उर्फ भोलू (40) पुत्र जगदीश राय कुराली बस स्टैंड पर काफी समय से कन्फेक्शनरी की दुकान चला रहे थे। शनिवार रात करीब 10 बजे वह अपनी दुकान पर मौजूद थे। इस बीच दो अज्ञात हमलावर उनकी दुकान पर पहुंचे। उन्होंने दुकानदार के साथ गाली-गलौज की। इसके बाद आरोपियों ने दुकानदार के सिर में गोली मार दी। गोली लगने के बाद दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। 
 

दुकान पर सामान लेने पहुंचे एक ग्राहक ने दुकानदार को लहूलुहान अवस्था में पड़े देखा और पास ही स्थित अस्पताल में जाकर मामले की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने दुकानदार को मृत घोषित कर दिया।
 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस को घटनास्थल से एक खोखा और दो कारतूस बरामद मिले हैं। दुकानदार की मौत की सूचना मिलने के बाद से परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक देहात अभिजीत कुमार का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। दो टीमें हत्यारों की तलाश में लगा दी गई हैं।

ये भी देखें...
Meerut गांव में घुसा 150 किलो का मगरमच्छ, ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी, दो घंटे बाद वन विभाग ने किया रेस्क्यू



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें