फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : हॉस्पिटल में डॉक्टर की नाबालिग दो बेटियों को कंपाउंडर ने बंधक बनाया, मांगी फिरौती

Thu, 01 Apr 2021 12:28 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

मेरठ के गंगानगर स्थित एक हॉस्पिटल में कंपाउंडर डॉक्टर की दो नाबालिग बेटियों को बंधक बनाकर फिरौती मांग ली। जानकारी लगते गंगानगर पुलिस ने हॉस्पिटल की रात में घेराबंदी कर ली और दोनों बेटियों को सकुशल मुक्त करा दी है। कंपाउंडर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


मवाना रोड पर डॉ.एसपी सिंह और डॉ. उषा सिंह का अनुदेव नर्सिंग होम है। भूतल व पहली मंजिल पर नर्सिंग होम चलता है। जबकि दूसरी मंजिल पर डॉक्टर अपने परिवार के साथ रहते हैं। हस्तिनापुर थानाक्षेत्र के पाली निवासी तपराज पुत्र जयपाल सिंह नर्सिंग होम में कंपाउंडर का काम करता है। बुधवार रात 9 बजे के करीब पौधों में पानी डालने के बहाने दूसरी मंजिल पर गया था।
 
इस दौरान उसने दूसरी मंजिल पर बने बेडरूम में मौजूद डॉक्टर की दो बेटियों को बंधक बना लिया। पेपर कटर चाकू की नोक पर दोनों को बेडरूम से सटे बाथरूम में ले गया। दोनों छात्राओं से अपने पिता को फोन करके तिजोरी की चाबी मांगने को कहा। बड़ी बेटी ने अपने डॉक्टर पिता को फोन करके तिजोरी की चाबी दूसरी मंजिल पर रखने के लिए कहा। शक होने पर डॉक्टर एसपी सिंह व उनकी पत्नी डॉ. उषा सिंह दूसरी मंजिल पर पहुंचे।
विज्ञापन


 आरोप है कि कंपाउंडर तपराज ने डॉ से तिजोरी की चाबी देने व नर्सिंग होम से पांच किलोमीटर दूर जाने की मांग की । 5 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद अपनी लोकेशन भेजने के लिए कहा। ऐसा ना करने पर दोनों छात्राओं को चाकू से मारने की धमकी दी।

सूचना मिलने पर गंगानगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर डॉक्टर की बेटियों को आरोपी के कब्जे से छुड़ाया। इसी दौरान डॉक्टर की बड़ी बेटी के हाथ में चाकू लग गया। पुलिस आरोपी को लेकर गंगानगर थाने पहुंची। जहां एसपी देहात व सीओ सदर देहात ने उससे पूछताछ की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें