फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: बाइक और स्कूटी की टक्कर, बॉक्सर ने दनादन बरसाए घूंसे, युवक की मौत; पत्नी ने रोते हुए बताई पूरी बात

Wed, 23 Sep 2026 11:04 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Murder In Meerut: सिविल लाइन क्षेत्र में 22 अगस्त को बॉक्सर अमर की बाइक और गौरव की स्कूटी के बीच टक्कर हो गई। कहासुनी के बाद दोनों के बीच मारपीट हो गई। गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उपचर के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
Death - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुशीला जसवंत राय अस्पताल के बाहर बॉक्सर की पिटाई से घायल युवक ने उपचार के दौरान नमो अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या के प्रयास की प्राथमिकी हत्या की धारा में तरमीम कर दी है। बॉक्सर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश भी दी, लेकिन पकड़ में नहीं आ सका। पुलिस ने दबाव बनाने के लिए बॉक्सर की पत्नी, छोटी बेटी, बहन और उनकी छोटी बेटी को हिरासत में लिया हुआ है। इसे लेकर परिजनों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

न्यू सर्वोदय कॉलोनी निवासी बरखा चौधरी ने सिविल लाइन थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। रोते हुए बताया कि उनके पति गौरव चौधरी 22 अगस्त को साढ़े पांच बजे शाम को अपने दोस्त सनी कुमार के साथ स्कूटी से अपने घर आ रहे थे। जैसे ही वे सुशीला जसवंत राय हॉस्पिटल के बाहर गुप्ता मेडिकल स्टोर के पास पहुंचे तो पीछे से बाइक पर आ रहे ठाकुर बाग नंगला बट्टू निवासी बॉक्सर अमर ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। 
 

गौरव चौधरी और बॉक्सर अमर के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि अमर ने गौरव को दनादन घूंसे मारे। गंभीर रूप से घायल होने पर गौरव को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मंगलवार रात उपचार के दौरान गौरव ने दम तोड़ दिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है।
 
विज्ञापन

सिविल लाइन पुलिस ने जानकारी पाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद प्राथमिकी को हत्या की धारा में तरमीम कर दिया। बॉक्सर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है लेकिन पकड़ में नहीं आ सका है। पुलिस ने दबाव बनाने के लिए बॉक्सर की पत्नी और बहन को थाने में बैठा रखा है। बॉक्सर की छोटी बेटी और बहन का दो महीने का बेटा भी मां के साथ थाने में है, जिसको लेकर बॉक्सर के परिजनों में आक्रोश है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

ये भी देखें...
मेडा सचिव हटाए: चार माह में ही नपे अर्पित गुप्ता, सेंट्रल मार्केट मामले में लापरवाही पड़ी भारी, ये बोले वीसी

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें