फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ काॅलेज, एचएलएम और जनहित काॅलेज ने अपने मैच जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
- अंतर महाविद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट में विक्टोरिया पार्क मैदान में हुए मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ कालेज की ओर से विक्टोरिया पार्क क्रिकेट मैदान में आयोजित चौधरी चरण सिंह अंतर महाविद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को तीन मैच खेले गए। इसमें मेरठ कालेज, एचएलएम और जनहित कालेज गाजियाबाद की टीम ने जीत प्राप्त कर अगले दौर में प्रवेश किया। टूर्नामेंट में सेमीफाइनल और मंगलवार को फाइनल मुकाबला होगा।
रविवार को पहला मैच जेवीसी बड़ौत और एचएलएम कॉलेज गाजियाबाद की टीम के बीच हुआ। इसमें बड़ौत की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10वें ओवर में सभी विकेट खोकर 36 रन बनाए। टीम की ओर से मयंक सरोहा ने सर्वाधिक 20 रन की नाबाद पारी खेली। गेंदबाजी में एचएलएम कॉलेज की ओर से घातक प्रदर्शन करते हुए शशांक यादव ने छह और शौरीत यादव ने चार महत्वपूर्ण विकेट झटके।
विज्ञापन

इसके जवाब में एचएलएम कॉलेज की टीम ने मात्र तीन ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। दूसरे मैच में जनहित कॉलेज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में शानदार प्रदर्शन करते हुए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ की टीम के सामने जीत के लिए 169 रनों का लक्ष्य रखा। इसमें अब्दुल ने 52 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए सीसीएसयू की टीम 161 रन ही बना पाई। इसमें अनिवेश ने 41 रन बनाए। जनहित कालेज की टीम ने छह रन से जीत हासिल की।
विज्ञापन

तीसरे मैच में मेरठ कालेज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में दो विकेट खोकर 303 रन बनाए। इसमें ईशु शर्मा ने 136 रन की शतकीय पारी खेली। राहुल ने नाबाद 99 व यशु प्रधान ने 32 रन का योगदान दिया। नोएडा कालेज की तरफ से मयंक व शुशांत ने 1-1 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए नोएडा की टीम 63 रन ही बना पाई। मेरठ कालेज ने 240 रन से मैच जीता। टीम की ओर से हर्षवर्धन ने तीन व अमान ने एक विकेट लिया। मैच के उपरांत मुख्य अतिथि डॉ. राजीव कौशिक, प्रो. वीरेंद्र कुमार आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें