फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ऋषभ एकेडमी ने मसूरी पब्लिक स्कूल को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में रविवार को अंडर 14 वर्ग में एक मैच खेला गया। यह मैच ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और मसूरी पब्लिक स्कूल की टीम के बीच हुआ। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने आठ रन से मैच जीता।
विज्ञापन

ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। इसमें श्रियांश ने 38, रियांश ने 36, अर्णव ने 40, निखिल ने 40 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में मसूरी पब्लिक स्कूल की टीम से वंश ने दो, प्रिंस ने दो, मीत ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मसूरी पब्लिक स्कूल की टीम 19.4 ओवर में 172 र न ही बना सकी। टीम की ओर से अलकैफ ने 37, कबीर ने 36, रोनक ने 35, विनायक ने 36 रन बनाए। गेंदबाजी में ऋषभ की ओर से मुआज ने तीन, याहया ने तीन, रियांश ने तीन विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि 4 से प्रथम ऑल इंडिया चौधरी नरेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में सीनियर वर्ग के मैचों की शुरूआत हो रही है। इसमें आठ टीम प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें