मेरठ कॉलेज ने जेवी जैन कॉलेज को हराया
मेरठ। मेरठ कॉलेज द्वारा भामाशाह पार्क में आयोजित दो दिवसीय चौ. चरण सिंह अंतरमहाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में मंगलवार को 16 मैच खेले गए।
मुख्यातिथि मेरठ, सहारनपुर मंडल के मंडी उपनिदेशक पुष्पराज सिंह, मेरठ कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष डा. राजकुमार गुप्ता, आयोजक सचिव डॉ. वीरेंद्र कुमार ने खिलाड़ियों परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। आयोजक सचिव डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बताया प्रतियोगिता में विभिन्न शहरों की 22 कॉलेजों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं मंगलवार को प्रतियोगिता में 4 क्वार्टर फाइनल सहित कुल 16 मैच खेले गए। जिसमें मेरठ कॉलेज, जेवी कॉलेज बड़ौत, गायत्री कॉलेज बड़ौत, एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद ने लीग के लिए जगह पक्की की है। बुधवार को लीग मैचों के बाद प्रतियोगिता फाइनल मुकाबला होगा।
परिणाम - क्वार्टर फाइनल मैचों में एमएमएच गाजियाबाद ने एमएम कॉलेज खेकड़ा को 48-23 से हराया। गायत्री कॉलेज बड़ौत ने रुद्रा इंस्टीट्यूट नानपुर को 48-20 के अंतर से हराया। मेरठ कॉलेज मेरठ ने जेवी जैन कॉलेज सहारनपुर को 30-05 से हराया। जेवी कॉलेज बड़ौत ने जीएमवी कॉलेज रामपुर को 37-05 से हराया।