फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘न्यायिक परिवार की गरिमा बचाए रखना बार-बेंच की जिम्मेदारी’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘न्यायिक परिवार की गरिमा बचाए रखना बार-बेंच की जिम्मेदारी’
विज्ञापन

मेरठ। जिला जज नलिन कुमार श्रीवास्तव ने कहा है कि आज के माहौल में न्यायिक परिवार के गौरव और गरिमा को बचाए रखना न्यायिक अधिकारियाें और अधिवक्ताओं (बार-बेंच) की अहम जिम्मेदारी है।
कचहरी स्थित महात्मा गांधी सभागार में जिला बार एसोसिएशन द्वारा मंगलवार को आयोजित स्वागत समारोह में बतौर मुख्य वक्ता जिला जज ने कहा कि इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए अधिवक्ताओं की अधिक जिम्मेदारी है, क्योंकि वह समाज के बीच रहते हुए उसकी अगुवाई करते हैं। उनका परिवार चार पीढ़ियों से वकालत से जुड़ा हुआ है, इसलिए वे वकीलों की सभी समस्याओं को समझते हैं और उनके निराकरण के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मांगेराम व महामंत्री नरेश दत्त शर्मा ने भी वकीलों को संबोधित किया। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री आनंद कश्यप ने किया। इससे पूर्व पुस्तकालय के प्रथम तल के कक्ष का नामकरण लाल बहादुर शास्त्री किया गया। महात्मा गांधी सभागार के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्यों का उद्घाटन भी जिला जज ने किया। कार्यक्रम में चौ. नरेंद्रपाल सिंह, डॉ. ओपी शर्मा, देवेंद्र प्रधान, एमपी शर्मा, डीजीसी अनिल तोमर, डीजीसी पुष्पेंद्र कुमार, डीजीसी नरेश त्यागी, मिस्बाह उद्दीन सिद्दीकी, सुरेंद्र ढाका, प्रबोध शर्मा, देवकी नंदन, जगत सिंह, जौहरी मल, लीलापत एडवोकेट, राजीव कुमार नागर, रामपाल, चौ. चरण सिंह, एसके जैन, वीके शर्मा, राजेंद्र सिंह तोमर, राजीव शर्मा, संदीप बंसल, अंकुर शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें