सुबह के समय कम तापमान और घना कोहरा बच्चों के लिए जोखिम भरा साबित हो रहा था। सुबह जल्दी घर से निकलने पर सर्दी-खांसी जैसी बीमारियां बढ़ने की आशंका रहती है। ऐसे में इस बदलाव से छात्रों को काफी राहत मिलेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्पष्ट किया कि बोर्ड परीक्षाएं या अन्य निर्धारित परीक्षाएं पुरानी समय-सारिणी के अनुसार ही आयोजित होंगी। सभी स्कूल प्रबंधनों को आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।
-लाइट्स का सही उपयोग करें। हेड लाइट्स हमेशा लो बीम पर रखें।
-दूरी बनाए रखें आगे वाले वाहन से सुरक्षित दूरी बनाए रखें अचानक ब्रेक लगाने की स्थिति में टक्कर से बचने के लिए।
-बार-बार लेन बदलने से बचें इससे पीछे के ड्राइवरों को भ्रम हो सकता है और हादसा हो सकता है।
-अपना ध्यान केंद्रित करें रेडियो बंद करें फोन दूर रखें और पूरा ध्यान सड़क पर रखें। खिड़की थोड़ी खोलकर आवाजें भी सुनें।
- डिफॉगर का प्रयोग करें विंडशील्ड पर जमने वाली धुंध हटाने के लिए डिफॉगर ऑन रखें।
-सावधानी से ब्रेक लगाएं अचानक तेज ब्रेक न लगाएं। धीरे-धीरे ब्रेक लगाएं खासकर मोड़ पर।
-वाहन को सड़क के किनारे सुरक्षित जगह पर रोक दें और कोहरा छटने का इंतजार करें।