कस्बा चौकी क्षेत्र के डिफेंस एंक्लेव निवास बबीता चौधरी का सरधना रोड पर डिफेंस एंक्लेव के बराबर में शहीद सतपाल सिंह के नाम से पेट्रोल पंप है। वहीं पेट्रोल पंप पर सीएनजी गैस भी भरी जाती है।
रविवार दोपहर एक कर्मचारी कार में सीएनजी भर रहा था। इसी बीच सीएनजी गैस की मुख्य लाइन लीक हो गई। गैस लीक होने की सूचना पर आसपास के क्षेत्र में भगदड़ का माहौल हो गया। पेट्रोल पंप पर खड़े सभी वाहनों को बाहर निकाला गया।
वहीं पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने आसपास के दुकानदारों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद दुकानदारों ने कुछ देर के लिए अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। कुछ ही देर में गैस हवा में काफी दूर तक फैल गई।
गैस लीक की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। गैल गैस कंपनी के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। गनीमत रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है की सूचना पर फायर ब्रिगेड में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। टेक्निकल दिक्कत के कारण गैस लीक हो गई थी।