मेरठ के मोदीपुरम स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में कृषि वैज्ञानिकों के सम्मेलन को लेकर तैयारी तेज की जा रही हैं। इस कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल हो सकते हैं।
मेरठ के मोदीपुरम स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिकों के सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 सितंबर को आ सकते हैं। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का कार्यक्रम बुधवार देर रात जारी हो गया है।
सम्मेलन को लेकर कृषि विश्वविद्यालय में तैयारी तेज की जा रही है। पहली बार विवि में इस तरह का विशाल सम्मेलन होने जा रहा है। इसमें कृषि वैज्ञानिकों को अगले एक वर्ष की कार्य योजना भी दी जाएगी। खेती के नए तरीकों के अच्छी प्रजाति के बीजों की जानकारी भी दी जाएगी।