फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पटरी से उतरी सफाई व्यवस्था, कूड़ा गाड़ियों का चक्का जाम, कर्मचारियों ने डिपो पर जड़ा ताला

Wed, 17 Aug 2022 03:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में वेतन न मिलने से नाराज बीवीजी कंपनी के गाड़ी चालक और परिचालकों ने हड़ताल कर दी और सूरजकुंड वाहन डिपो के गेट पर ताला जड़ दिया। चालक व परिचालक डिपो के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
कूड़ा गाड़ी डिपो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ महानगर के 43 वार्डों की सफाई व्यवस्था एक बार फिर पटरी से उतर गई। बीवीजी कंपनी के गाड़ी चालक और परिचालकों ने हड़ताल कर दी और सूरजकुंड वाहन डिपो के गेट पर ताला जड़कर बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन


कर्मचारियों के पक्ष में भाजपा पार्षद नीरज सिंह भी धरने पर बैठ गए। लगभग पांच घंटे तक सूरजकुंड वाहन डिपो के गेट पर धरना चला। मौके पर पहुंची भारी पुलिस फोर्स और निगम के अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार पशु कल्याण अधिकारी डॉक्टर हरपाल सिंह ने धरने पर बैठे चालक व परिचालकों को समझाने का प्रयास किया लेकिन पार्षद नीरज सिंह सभी चालक परिचालकों को वेतन दिए जाने की मांग पर अड़ गए।

इस दौरान अपर नगर आयुक्त और पार्षद के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। एक सप्ताह में वेतन दिए जाने के आश्वासन पर धरने पर बैठे कर्मचारियों ने वाहन डिपो के गेट पर लगा ताला खोला और धरना समाप्त किया। उधर, नगर निगम सूरजकुंड वाहन डिपो के प्रभारी की ओर से बीवीजी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर सलिल सील और पार्षद नीरज सिंह के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: सहारनपुर में बोले सीएम योगी-तेज होगी विकास गति, लापरवाही बरती तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन

दरअसल, नगर निगम ने बीबीजी इंडिया कंपनी को शहर के 43 वार्डों में घर-घर से कूड़ा एकत्र करने की व्यवस्था दी हुई है। मार्च 2022 से कंपनी वालों में घर-घर से कूड़ा उठाने का कार्य कर रही है लेकिन अभी तक नगर निगम की तरफ से कंपनी को कोई भुगतान नहीं मिला है। वेतन की मांग को लेकर गाड़ी चालक व परिचालक  नाराज हैं।

रक्षाबंधन के त्यौहार पर भी तीन दिन तक हड़ताल रखी थी जिस दौरान नगर निगम के अधिकारियों ने 16 अगस्त को सभी को वेतन दिए जाने का आश्वासन दिया था लेकिन अब 16 अगस्त बीत जाने के बाद बीवीजी कंपनी के गाड़ी चालक व परिचालकों ने इनके वेतन की मांग को लेकर बुधवार सुबह 7:00 बजे से हड़ताल कर दी और सूरजकुंड वाहन डिपो के गेट पर ताला जड़कर बाहर धरने पर बैठ गए।

यह भी पढ़ें: मां के सामने बेटे ने उजाड़ा परिवार: पिता व दो बहनों की हत्या कर यमुना में नहाया था आरोपी, बोला-नहीं कोई पछतावा

चालक परिचालकों के बीच पहुंचे पार्षद नीरज सिंह ने कहा कि कर्मचारियों के साथ किसी भी तरह से अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उनको वेतन दिया जाना चाहिए। पांच घंटे तक वाहन डिपो पर चले धरने प्रदर्शन से नाराज होकर अपर नगर आयुक्त ने कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देश दिए कि वह कर्मचारियों के वेतन की वयवस्था करें। इतना ही नहीं अपर नगर आयुक्त ने चालक परिचालकों को आश्वासन दिया कि कंपनी एक सप्ताह के अंदर उनके वेतन का भुगतान करेगी। इस आश्वासन पर सभी कर्मचारियों ने धरना समाप्त कर दिया।

उधर वाहन डिपो पर हुए आंदोलन और आए दिन हड़ताल से नाराज होकर नगर निगम सूरजकुंड वाहन डिपो के प्रभारी बीवीजी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर और पार्षद नीरज सिंह के खिलाफ थाना सिविल लाइन पर तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें