क्षेत्र के एक गांव निवासी दो किशोरी गांव में ही स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा हैं। शनिवार को छुट्टी होने के बाद वे दोनों घर लौट रही थीं। उन्हीं के स्कूल में पढ़ने वाले 12वीं कक्षा के दो छात्र इन छात्राओं का पीछा कर रहे थे। यह छात्र पड़ोसी गांव जिटोला के निवासी बताए गए हैं।
कैथवाड़ी और जिटोला गांव के बीच सुनसान रास्ते पर इन दोनों छात्रों ने दोनों छात्राओं को ईंख के खेत में खींच लिया। एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वहीं, दूसरी छात्रा के साथ छेड़खानी की गई। किसी तरह एक छात्रा उनके चंगुल से निकलकर अपने घर पहुंची और पीड़ित छात्रा के पिता को जानकारी दी।