जनसमस्याओं और सफाई व्यवस्था की फाइलें देखीं
अनुष्का ने नगर पालिका में जनसमस्याओं और सफाई व्यवस्था से जुड़ी फाइलों का अवलोकन किया। उन्होंने आवश्यक पत्रावलियों पर हस्ताक्षर भी किए। इस अनुभव के माध्यम से उन्हें स्थानीय निकाय के कामकाज और नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को समझने का अवसर मिला।
अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया स्वागत
नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अनुष्का का स्वागत किया। उन्हें विभागीय कार्यों की जानकारी देने के साथ प्रशासनिक जिम्मेदारियों से भी परिचित कराया गया। नवरात्रि पर आयोजित इस पहल ने छात्रा को नगर प्रशासन की कार्यप्रणाली को नजदीक से देखने और समझने का अवसर दिया।