अधिकारियों ने लिया घटनास्थल का जायजा
घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सरधना आशुतोष कुमार और नायब तहसीलदार आदेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और सर्च अभियान की जानकारी ली। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि कांवड़ पटरी मार्ग के विभिन्न स्थानों पर पुलिस, पीएसी और गोताखोर तैनात हैं। छात्र की तलाश के लिए लगातार अभियान चलाया गया है और शनिवार को भी सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा।