चर्चा ये भी है कि नासिर तमंचा लिए झगड़े की फिराक में टहल रहा था। दाऊद को इसकी भनक लग गई और दाऊद ने दोस्तों के मिलकर उसकी पिटाई कर दी। नासिर के साथ मारपीट की खबर परिजनों को मिली तो फायरिंग शुरू हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस घायल नासिर को थाना ले गई जहां से उसे उपचार के लिए भेज दिया गया। घटना की तहरीर नही दी गई थी। गुरुवार को सुबह होते ही दोनों पक्षों में फिर से कहासुनी हुई और फायरिंग हो गई। इस दाैरान दोनों पक्षों की ओर से साै राउंड फायरिंग हुई।
सूचना पर पुलिस ने माैके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। ग्रामीणों के अनुसार फायरिंग के दाैरान गांव में दहशत फैली रही। ग्रामीण घरों में कैद हो गए। वहीं माैके पर पहुंची पुलिस को खोखे चुनते हुए पसीने छूट गए। गांव में एहतियातन पुलिस तैनात की गई है।