फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: बदहाल सड़कों से लोग परेशान, हरमन सिटी की 10 कॉलोनियों का रास्ता जर्जर, प्रह्लाद नगर में नाले का पानी

Tue, 13 Oct 2026 12:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में हरमन सिटी की 10 कॉलोनियों को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग जर्जर है। वहीं, गोलाकुआं की पुलिया चौक होने से प्रह्लाद नगर में नाले का पानी भर गया। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से समाधान की मांग की है।

विज्ञापन
बदहाल सड़क - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत रोड को मलियाना स्थित केदार कुंज से जोड़ने वाला संपर्क मार्ग हरमन सिटी की 10 कॉलोनियों के निवासियों के लिए प्रमुख रास्ता है। इसके बावजूद सड़क की हालत लंबे समय से खराब बनी हुई है। थोड़ी सी बारिश होने या पानी जमा होने पर सड़क पर कीचड़ फैल जाता है और जगह-जगह जलभराव हो जाता है।

विज्ञापन


सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वाहन चालक आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। सड़क की बदहाली के चलते यहां बड़े हादसे की आशंका भी बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को कल सजा, सौरभ के भाई ने की फांसी की मांग

विज्ञापन
Trending Videos

स्कूली बच्चों और नौकरीपेशा लोगों को परेशानी
सड़क की खराब स्थिति का खामियाजा स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और नौकरीपेशा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। लोगों के मुताबिक, रोजाना इस मार्ग से गुजरना जोखिम भरा हो गया है। बारिश के बाद हालात और खराब हो जाते हैं।

स्थानीय नागरिक मनोज पाठक, देशमन लाल, परवींद्र और मनोज कुमार सहित अन्य लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर नगर निगम में कई बार प्रार्थना पत्र दिए गए, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द सड़क बनवाने की मांग की है।

 
विज्ञापन

गोलाकुआं की पुलिया चौक, प्रह्लाद नगर में भरा पानी
मेरठ के गोलाकुआं क्षेत्र में पुलिया दोबारा चौक होने से नाले का पानी प्रह्लाद नगर में भर गया। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा पार्षद अभिनव अरोड़ा के अनुसार, उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को समस्या की जानकारी दी थी, लेकिन जलभराव दूर नहीं हुआ।

पार्षद ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे नगर स्वास्थ्य अधिकारी को भी सूचना दी गई। वह शिकायत लेकर नगर निगम परिसर भी पहुंचे, लेकिन वहां कोई अधिकारी नहीं मिला। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में रामलीला का आयोजन भी होता है, ऐसे में जलभराव की समस्या का समाधान जरूरी है। पार्षद ने मामले की शिकायत महापौर से करने की बात कही है।

नगर निगम मंगलवार को भेजेगा टीम
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमर सिंह ने बताया कि पार्षद ने सुपर सकर मशीन भेजने की मांग की थी। इस पर कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया था। उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान नहीं होने पर मंगलवार को दोबारा टीम भेजी जाएगी।

अब स्थानीय लोगों को सड़क निर्माण और जलभराव से राहत मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें