फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर ढाई लाख दीयों से जगमगाया शहर, पौधे रोपकर लिया उनकी देखभाल का संकल्प

Thu, 17 Sep 2026 10:17 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलब्ध में भाजपा नेता-कार्यकर्ताओं व समर्थकों और सरकारी विभागों की ओर से दीये जलाए गए। इस दौरान पौधे लगाए, रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की गई। 
 
विज्ञापन
1 of 8
सूरजकुंड पार्क में जलते दीये। - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में जिले भर में बृहस्पतिवार को दीए जलाए गए। भाजपा मेरठ महानगर की ओर से हुए आयोजनों में समाज के हर वर्ग ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह के समय स्वास्थ्य और पर्यावरण को समर्पित शिविर लगाए गए, वहीं शाम होते-होते पूरा शहर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा।
विज्ञापन

2 of 8
सूरजकुंड पार्क में कार्यक्रम की प्रस्तुति। - फोटो : अमर उजाला
ढाई लाख दीपों से रोशन हुआ महानगर
शाम के वक्त सूरजकुंड पार्क में ''आशीर्वाद का दीया'' अभियान के तहत मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भव्य आयोजन में 25 हजार दीप जलाए गए, जिससे पूरा सूरजकुंड पार्क रोशनी से नहा उठा। महानगर के विभिन्न बूथों और क्षेत्रों में कुल मिलाकर करीब ढाई लाख दीये जलाए गए। 
 
विज्ञापन

3 of 8
शहीद स्मारक में जलते दीये। - फोटो : अमर उजाला
पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण का संकल्प
भामाशाह पार्क में विशाल पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने पौधे रोपकर उनकी नियमित देखभाल, सिंचाई और संरक्षण का भी संकल्प लिया। विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री का सार्वजनिक जीवन सेवा और राष्ट्र निर्माण की अद्वितीय प्रेरणा देता है। वहीं, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने कहा कि वृक्ष जीवन का आधार हैं। महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, राकेश माहेश्वरी, विवेक गर्ग, अनुराग विश्नोई, विजय सोनकर, संजय गुप्ता, भोपाल प्रजापति, गौरव हुरीया और सेंसर पाल समेत कई सम्मानित पार्षद और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 

4 of 8
दीये जलाए। - फोटो : अमर उजाला
अल्पसंख्यक मोर्चा ने काटा केक
हापुड़ अड्डा चौराहा पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर पीएम के उत्तम स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी नासिर सैफी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष दिलशाद चौहान ने कहा कि मुस्लिम समाज के लोग भी प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जनधन योजना और स्वच्छ भारत मिशन जैसी कल्याणकारी योजनाओं से सीधे लाभान्वित हो रहे हैं। इस अवसर पर परवेज सैफी, हेमंत चावला, राशिद मेवाती, आसिफ सैफी, उवेश सैफी, मुकेश गुप्ता, सोनू नारंग, सुरेश कुमार, शरद मामा, फैसल राणा और रागिब अंसारी आदि ने अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई।
विज्ञापन

5 of 8
पीएम का जन्मदिन मनाया। - फोटो : अमर उजाला
रक्तदान शिविर में दिखा उत्साह
एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज और एनएएस कॉलेज में स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। दोनों शिविरों में कुल 171 लोगों ने पंजीकरण कराया और कुल 169 यूनिट रक्तदान किया। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में शिविर का भव्य शुभारंभ महापौर हरिकांत अहलूवालिया, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह और सीडीओ नूपुर गोयल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
 
विज्ञापन

6 of 8
भाजपा नेताओं ने मनाया पीएम का जन्मदिन। - फोटो : अमर उजाला
मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने कहा कि रक्तदान महादान है। एनएएस कॉलेज में आयोजित शिविर में राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, नवाब सिंह नागर, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज और महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। शिविर की सफलता में सीएमओ डॉ. राम प्रसाद, रक्तकोष प्रभारी डॉ. प्रिया गुप्ता, प्रमुख अधीक्षक डॉ. धीरज बलियान, डॉ. नेहा सिंह, डॉ. सिद्धार्थ गर्ग और रेनू जोगी समेत पूरे मेडिकल कॉलेज के स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
 
विज्ञापन

7 of 8
दीये जलाए। - फोटो : अमर उजाला
जिला सहकारी बैंक की उपलब्धियां गिनाईं
इस सेवा संकल्प पर्व के दौरान आर्थिक क्षेत्र में भी मेरठ ने एक नया मुकाम हासिल किया। जिला सहकारी बैंक लि. मेरठ ने चालू वित्तीय वर्ष के दौरान बैंकिंग, कृषि ऋण और सदस्यता विस्तार के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां दर्ज कीं। बैंक ने ग्राहकों के लिए यूपीआई और मोबाइल बैंकिंग सेवाओं का आधिकारिक शुभारंभ भी किया। 
 
विज्ञापन

8 of 8
मेडिकल में रक्तदान शिविर का उद्घाटन करते विधायक व मेयर। - फोटो : अमर उजाला
बैंक के चेयरमैन विमल कुमार शर्मा ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री के सेवाकाल की उपलब्धियों के साथ-साथ सहकारिता क्षेत्र भी लगातार प्रगति कर रहा है। उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते बैंक को प्रतिष्ठित आईएसओ 9001 और आईएसओ 27001 प्रमाणपत्र भी प्राप्त हुए हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में बैंक ने 2605.78 करोड़ रुपये की शानदार जमा हासिल कर उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सोलर संयंत्र लगाने के लिए भी ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।

ये भी देखें...
आयुष धर्मांतरण प्रकरण: पिता देवराज बोले- वो मेरा बेटा है, उसके बिना नहीं रह सकता, हाईकोर्ट का फैसला मंजूर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें