फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: जागृति विहार में नाले में मिला बच्चे का शव, जांच में जुटी पुलिस, खंगाले जा रहे सीसीटीवी

Tue, 24 Mar 2026 12:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के जागृति विहार एक्सटेंशन में नाले में एक बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पहचान की कोशिश शुरू की है।

विज्ञापन
मेरठ पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित जागृति विहार एक्सटेंशन में उस समय सनसनी फैल गई, जब नाले में एक मासूम बच्चे का शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


नाले में मिला शव, लोगों में दहशत
स्थानीय लोगों के अनुसार, नाले में पड़े शव को आवारा कुत्ते नोच रहे थे, जिसके बाद आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
 
विज्ञापन

पहचान नहीं, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक बच्चे की पहचान नहीं हो सकी है।

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस आसपास के क्षेत्रों में बच्चे की पहचान कराने और मामले की सच्चाई जानने के लिए जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह हादसा है या फिर किसी साजिश का हिस्सा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें